फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resort's cashier arrested for stealing money from the counter

Muzaffarnagar News: रिजोर्ट का कैशियर काउंटर से रुपये चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार

Mon, 30 Sep 2024 02:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
Resort's cashier arrested for stealing money from the counter
-पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किया चालान, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/मंसूरपुर। दिल्ली दून हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में नमस्ते द्वार रिजोर्ट के कैशियर आलोक को काउंटर से रुपये चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

रुकनपुर निवासी आलोक रिजोर्ट में कैशियर के पद पर कार्य करता था। आरोप है कि वह काफी समय से चाय के नुक्कड़ पर ड्यूटी करने के दौरान काउंटर से कैश चोरी कर रहा है। आरोप है 27 सितंबर को आलोक ने चाय के नुक्कड़ काउंटर से दो हजार चोरी किए। उसकी यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कर्मचारियों ने इस बारे में प्रबंधक आसिफ सिद्दीकी और अनिरुद्ध राठी को जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रबंधक ने पिछले कई दिन की फुटेज देखी तो कैशियर की हरकत स्पष्ट हो गई। पुलिस को सूचना दी तो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed