फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resolve to form BSP government on Kanshi Ram's Parinirvan Divas

कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सरकार बनाने का संकल्प

Fri, 09 Oct 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Resolve to form BSP government on Kanshi Ram's Parinirvan Divas
सिखेड़ा के गांव भिक्की में कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाते बसपा कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बसपा सरकार बनाने का संकल्प
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी और वामसेफ के संस्थापक कांशीराम को 14वें परिनिर्वाण दिवस पर याद किया गया। बसपा नेताओं ने 2022 में पार्टी की बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम के दौरान कांशीराम को श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। बसपा नेताओं ने उनके जीवन भर किए गए संघर्ष पर विचार रखे। पूर्व सांसद कादिर राणा ने कहा कि अभी कांशीराम के जीवन से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार, सत्यप्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनिवास पाल, श्यामलाल प्रजापति, अरविंद गौतम, जियाउर्रहमान ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रेमचंद गौतम, चांदसिंह कश्यप, विजयपाल सिंह, प्रभारी पक्षिम उत्तर प्रदेश मिशन कांशीराम सुमित प्रजापति खतौली, नगर अध्यक्ष माजिद सिद्दीकी, सत्यपाल, रामपाल सिंह पाल, निखिल चौधरी, आजाद मावी, नूर अहमद, पप्पू त्यागी, दुष्यंत कुमार विकास कुमार, ब्रिजेश कुमार, रविंद्र पाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सतीश कुमार व संचालन मंडल प्रभारी जियाउर्रहमान ने किया।
विज्ञापन

कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया
सिखेड़ा। बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम का 14वें परिनिर्वाण दिवस पर कोविड-19 के चलते सादगीपूर्ण कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। क्षेत्र के गांव भिक्की में आयोजित कार्यक्रम में बसपा सहारनपुर मंडल कोऑर्डिनेटर पुष्पांकर पाल, बिजेंद्र पाल, देवी सिंह पाल, राजकुमार पाल, रामेंद्र पाल, जोगेंद्र पाल, सुशील पाल, मनोज पाल, कुलदीप पाल और अनिल पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांशीराम को 14वें परिनिर्वाण दिवस पर याद किया
खतौली। बोधिसत्व डॉ भीमराव अंबेडकर कल्याणकारी समिति द्वारा दयाल गार्डन में कांशीराम के 14वें परिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संजय जाटव अध्यक्ष, सुदेश कुमार महासचिव, जयपाल सिंह कोषाध्यक्ष, योगेश कुमार, डॉ हुकुम सिह, संजीव नहारिया, हरिओम इंसा, नरेंद्र कटारिया, ध्यान सिंह और डॉ संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed