{"_id":"5e4446558ebc3ee5ec095360","slug":"resolve-to-continue-agitation-until-caa-is-back-devband-news-mrt468642444","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए वापस होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए वापस होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प
विज्ञापन
सीएए के विरोध में धरना प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। महिलाओं ने धरना प्रदर्शन के 17वें दिन सीएए को काला कानून बताते हुए इसे वापस लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया है।
ईदगाह मैदान में मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के तत्वावधान में चल रहे धरना प्रदर्शन में बुधवार को नगर ही नहीं देहात क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में महिलाएं तिरंगा झंडा हाथ में लेकर धरना स्थल पर पहुंचीं। धरने में निगहत और उजमा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनमानी दिखाते हुए सीएए जैसा काला कानून लागू किया है, जबकि हमारा संविधान धार्मिक भेदभाव की इजाजत नहीं देता है। उन्होंने कहा कि सीएए कानून में छह धर्मों के नाम तो शामिल किए गए परंतु मुस्लिम समाज को छोड़ दिया गया। देश के संविधान के साथ यह छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नजमा और जैनब ने कहा कि सरकार के गलत फैसलों और काले कानून के खिलाफ आज देश के हर कोने से आवाज बुलंद हो रही है। दौरान कई बच्चियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत तराने भी पेश किए। इस दौरान ईदगाह मैदान हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से गूंजता रहा।
डिटेंशन सेंटर के मॉडल ने मन मोहा
देवबंद। मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी द्वारा 15 फुट ऊंचा देवबंद सत्याग्रह का बोर्ड और 30 फुट ऊंची संविधान की किताब का फ्लैक्स बोर्ड ईदगाह पार्क में लगवाए जाने के बाद मंगलवार रात डिटेंशन सेंटर का मॉडल भी ईदगाह मैदान में बनाया गया। जो धरना स्थल पर पहुंचने वाले लोगों के आकर्षण का विशेष केंद्र बना रहा।