{"_id":"5751ce504f1c1b8c491093be","slug":"resolution-of-15-million-in-a-few-minutes","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद मिनटों में 15 करोड़ के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद मिनटों में 15 करोड़ के प्रस्ताव पास
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 04 Jun 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Board Meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगर के विकास के 15 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। कुछ ही मिनटों में बिना किसी शोरशराबे के 40 प्रस्ताव स्वीकृत हो गए।
पालिका सभागार में 10.30 बजे अध्यक्ष पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में शुरू हुई बोर्ड बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गए। साढ़े तीन साल तक हंगामेदार होती रही बैठक शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। ईओ अजीत सिंह के संचालन में शुरू हुई बैठक में कुछ ही मिनटों में नगर विकास सहित पालिका से जुडे़ 40 प्रस्ताव पास हो गए। बोर्ड में जो प्रस्ताव रखे गए, उनमें सबसे ज्यादा ठेकेदारों के भुगतान के हैं।
जल कल विभाग में 11 कंप्यूटर ऑपरेटर रखने के प्रस्ताव पर मुहर लगाने के अलावा कई ठेकों को भी स्वीकृत किया गया।
कमला नेहरु वाटिका में गार्ड रखे जाने, यूपीएस खरीदे जाने, रामलील टिल्ला के तिराहे पर दक्ष प्रजापति की मूर्ति स्थापित कराने, एसटीपी का पालिका पर बकाया देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। आवारा कुत्तों को पकड़ने के मामले में सभासदों ने कहा कि कुत्ता सूंघकर अपनी पुरानी जगह वापस आ जाता है। ऐसे में उन्हें पकड़ने का लाभ तक है, जब ज्यादा दूर छोड़ा जाए।
विज्ञापन
सभासदों ने पूछा कि शहर में कितने होर्डिंग को मंजूरी है। ईओ ने बताया कि 300 को थी, उनका भी समय खत्म हो गया है। इस समय सभी होर्डिग अवैध हैं। बैठक में सभासद योगेश मित्तल के प्रस्ताव पर शहर के सभी होर्डिंग 15 दिन में उतरवाने का निर्णय हुआ।