फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resist comment

तरुण सागर महाराज पर टिप्पणी का विरोध 

Wed, 31 Aug 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 31 Aug 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Resist comment
तरुण सागर पर टिप्पणी का विरोध करते जैन समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
जैन मुनि तरुण सागर जी महाराज पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर जैन समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। पीएम के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया कि 26 अगस्त को तरुण सागर जी महाराज ने हरियाणा विधानसभा में संबोधन किया। जैन मुनियों की दिगंबर मुद्रा को लेकर ही कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन


ऑल इंडिया जैन माइनोरिटी सैल इसकी निंदा करती है। अभद्र टिप्पणी करने वालों की गिरफ्तारी होनी चाहिए और जैन समाज को धार्मिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। पांच दिन में कार्रवाई नहीं होने पर जैन समाज आंदोलन करेगा। ज्ञापन देने वालों में विरेंद्र जैन, महेंद्र जैन, कीमतीलाल जैन, महकचंद जैन, वर्धमान जैन, मनोज जैन, राजकुमार जैन, रविंद्र जैन, सुशील जैन, आकाश जैन, सुनील जैन, प्रमोद जैन, विपिन जैन, शकुंतला देवी, सरला देवी, प्रियंका जैन, मंजू जैन, उर्मिला जैन, मनीष जैन, अरुण जैन, मनोज जैन आदि रहे। 
विज्ञापन


जैन समाज के संतों के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी सेल की ओर से शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑल इंडिया जैन माइनॉरिटी सैल के महामंत्री वर्धमान जैन ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि संगठन की जैन धर्म और जैन साधुओं में पूरी आस्था है। पूज्य मुनि श्री 108 तरुण सागर जी महाराज इस समय चंडीगढ़ में हैं और पूरा समाज उन्हें चाहता है और भगवान मानता है। 26 अगस्त को हरियाणा विधानसभा में उन्हें प्रवचन और संबोधन के लिए आमंत्रित किया गया।


पूरे देश ने उनके प्रवचन को सुना। आरोप लगाया कि पूना के रहने वाले तहसीन पूनावाला और फिल्म संगीतकार विशाल डडलानी दोनों ने तरुण सागर महाराज के खिलाफ ट्विट पर भद्दा कमेंट किया है। कमेंट से जैन समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जैन समाज की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed