फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reservations declared

आरक्षण घोषित

Sun, 06 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 06 Sep 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Reservations declared
मुजफ्फरनगर। लंबे इंतजार के बाद रविवार सुबह जिला पंचायत के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई। जिले के वार्ड दो, चार और 33 को एससी महिला के लिए और 7,12,32,41 को एससी के लिए रिजर्व किया गया है।
विज्ञापन


बीसी महिला के लिए 23, 37,38,42 और बीसी के लिए वार्ड 15,16,17,18,20,28 और 34 को रिजर्व किया गया है। इसी के साथ तीन, पांच, छह, 27,29,30,31,43 वार्ड महिला के लिए आरक्षित हुआ है। 17 वार्ड अनारक्षित रखे गए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग ने रविवार को आरक्षण की सूची जारी कर दी।

पुरकाजी ब्लाक के वार्ड दो को एससी महिला में शामिल किया गया। इस वार्ड में तुगलकपुर, फलौदा, भैसानी, नंगला दुहेली, तेजलहेड़ा, मांडला, घुमावटी, बसेड़ा, भैसरहेडी, कुतुबपुर, कम्हेड़ा, अब्दुलपुर शामिल किए गए हैं। सदर का वार्ड चार भी एससी महिला के लिए आरक्षित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बिजोपुरा, खामपुर, बढ़ीवाला, रई, परेई, दतियाना, मुस्तफाबाद, पचेंडा कलां, बझेडी, नसीरपुर, बढेड़ी, मेदपुर, रथेड़ी शामिल हैं। इसी तरह खतौली ब्लाक का वार्ड 33 भी एससी महिला में है। इस वार्ड में मढकरीमपुर, टिटौडा, यूसुफपुर , आदमपुर मोचड़ी, ककराला, चांद समंद, कढली, जसौला, सिकंदरपुर खुर्द, गालिबपुर, खोकनी, नंगलारुद्र, वाजिदपुर खुर्द, मोहिद्दीनपुर, बाहपुर, दाहौड़, भायंगी, शाहपुर, खानपुर शामिल हैं।

एससी के लिए सदर ब्लाक का वार्ड सात आरक्षित हुआ है। इसमें कूकड़ा, सहावली, शेरनगर, सिलाजुड्डी, बीबीपुर शामिल हैं। चरथावल का वार्ड 12 एससी के लिए सुरक्षित हुआ है, इसमें लुहारीखुर्द, दधेडूकलां, दधेडूखुर्द, सलेमपुर, लकड़संधा, रुकपुर, खांजापुर, सैदनगला, रसूलपुर, चरथावल देहात, हैबतपुर शामिल हैं।

एससी के लिए रिजर्व खतौली के वार्ड-32 में सादपुर, खेड़ा चौगांवा, पाल, अंतवाड़ा, सराय रसूलपुर, नोना, मोघपुर, दूधाहेड़ी, मंसूरपुर, भटोड़ा, मुनव्वरपुर कलां, फहीमपुर कलां, बुआड़ा कलां, ताजपुर, जोहरा, इस्लामाबाद शामिल हैं। एससी के लिए रिजर्व किए गए वार्ड-41 में सदर ब्लाक का मखियाली, चांदपुर, जटमुझेड़ा, तिगरी, पचेंडाखुर्द, मेघाखेड़ी और मोरना ब्लाक का नन्हेड़ा, नन्हेड़ी, रसूलपुर, बरुकी, कसौली, रहकड़ा शामिल हैं।

इसी तरह पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित वार्ड-23 में हुसैनपुर कलां, लुहसाना, मंदवाड़ा, शफीपुर पट्टी, शाहडब्बर, खिजरपुर, भसाना, खानपुर, बहरामगढ़, बवाना, हबीबपुर सीकरी, रायपुर अटेरना, पिछड़ी महिला के वार्ड 37 में तुरहेड़ी, नंगलीखेपड़, भुम्मा, कैथोड़ा, पुटठी, इब्राहिमपुर, हाशमपुर, रामराज, जलालपुर नीला, हुसैनपुर, स्याली, रहड़वा, हंसावाला, पिछड़ी महिला के वार्ड-38 में खुजेडा, जीवनपुर, निजामपुर, कासमपुरखोला, टंढेड़ा, कटिया, जड़वड़, कैलापुर जसमौर, सिकंदरपुर, सिखरेड़ा, रसूलपुर गढ़ी, मुझेड़ा सादात और पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित वार्ड-42 में मोरना ब्लाक का अथाई, बेलडा, निरगाजनी, धीराहेड़ी, बेहड़ा थ्रू, कादीपुर, भोपा, मलपुरा, यूसुफपुर, रुड़कली, करहेड़ा, किशनपुर, ककराला शामिल हैं।


इसी तरह पिछड़ा वर्ग के लिए वार्ड 15, 16, 17, 18, 20, 26 और 34 आरक्षित किया गया। वार्ड 15 में चरथावल और बघरा ब्लाक के गांव शामिल हैं। वार्ड 16, 17,18 में बघरा ब्लाक के गांव शामिल हैं। वार्ड-20 में बुढ़ाना और शाहपुर, वार्ड-26 में शाहपुर ब्लाक के, वार्ड-34 में खतौली ब्लाक के गांव शामिल हुए हैं। इसी तरह महिलाओं के लिए तीन, पांच, छह, 27, 29, 30,31, 43 वार्डों को शामिल किया गया है।

इनके अलावा बचे सभी वार्ड एक, आठ, नौ, दस, 11, 13, 14, 19,21, 22, 24, 25, 28, 35, 36, 39, 40 को अनारक्षित रखा गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed