फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reservation can be made in any category from 20 to Nauchandi

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 20 से नौचंदी की किसी भी श्रेणी में करा सकेंगे आरक्षण

Tue, 09 Jan 2024 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 09 Jan 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
Reservation can be made in any category from 20 to Nauchandi
- गाड़ी का नंबर बदला, सहारनपुर-मुजफ्फरनगर से बुकिंग हुई शुरू
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर से संचालित की गई नौचंदी में सफर के लिए आरक्षण अब मुजफ्फरनगर से भी हो सकेगा। ट्रेन का नंबर भी बदल दिया गया है। 20 जनवरी से होने वाले आरक्षण के लिए यह सुविधा शुरू हो गई है।
सहानपुर से नौचंदी पूरी गाड़ी एक अक्तूबर से चल रही है। मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से आरक्षण की व्यवस्था पुराने पांच डिब्बों के आधार पर चल रही थी। अब 20 जनवरी से रेलवे ने गाड़ी का नंबर बदलते हुए सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से पूरी गाड़ी के आरक्षण की व्यवस्था शुरू कर दी है। पहले यह पूरी गाड़ी मेरठ से बनकर चलती थी, केवल पांच डिब्बे सहारनपुर से चलते थे। दो स्लीपर के और एक एसी द्वितीय श्रेणी का था। दो डिब्बे जनरल के थे। लोग पूरी गाड़ी को सहारनपुर से चलाने की मांग कर रही थी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान के अनुरोध पर केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने सहारनपुर से पूरी गाड़ी को चलाने की घोषणा की थी और एक अक्तूबर से संचालन प्रारंभ भी हो गया। बावजूद इसके आरक्षण की पुरानी ही व्यवस्था चल रही थी। एसी थर्ड और प्रथम श्रेणी का आरक्षण शुरू नहीं हो पाया था। हाल ही में सहकारिता से जुड़े विनोद जैन ने इस मामले में केंद्रीय रेल मंत्री को इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे ने 20 जनवरी से सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से आरक्षण शुरू कर दिया है। अब तक गाड़ी का नंबर 14512 और 14511 था। रेलवे ने अब गाड़ी का नंबर बदलते हुए 14242 और 14241 कर दिया है। नेट पर भी आरक्षण की नई व्यवस्था लागू हो गई है। रेलवे स्टेशन मास्टर पवन कुमार ने बताया कि रेलवे ने आरक्षण की नई व्यवस्था प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed