फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Resentment among peoples due to offering a disputed sheet on Mhadi, pradhan said that no tension in village

UP: म्हाड़ी पर विवादित चादर चढ़ाने से आक्रोश, पुलिस ने किसी तरह संभाला मामला, प्रधान बोले- गांव में नहीं तनाव

Mon, 03 Jul 2023 07:08 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 03 Jul 2023 07:08 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : म्हाड़ी पर विवादित चादर चढ़ाने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।

विज्ञापन
Resentment among peoples due to offering a disputed sheet on Mhadi, pradhan said that no tension in village
मुजफ्फरनगर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल के मुथरा गांव में गोगा म्हाड़ी की समाधि पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा विवादित चादर चढ़ाई गई। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उधर, पुलिस ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को समझाकर शांत किया।

विज्ञापन


मुथरा गांव के बाहरी छोर पर जाहरवीर की गोगा म्हाड़ी स्थित है। यहां असामाजिक तत्वों द्वारा एक चादर चढ़ा दी गई। सूचना पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। म्हाड़ी पर 786 नंबर की चादर चढ़ी देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए। 

विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी अभिजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि गांव वालों ने पुलिस के आने से पहले ही चादर हटा दी थी। पुलिस अधिकारियों ने गांव के जिम्मेदार लोगों को समझाया और आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई का भरोसा दिया। उनके समझाने के बाद गांव वाले शांत हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि गांव के सभ्रांत लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया। गांव में कोई तनाव नहीं है। पुलिस और ग्रामीण इस तरह की करतूत करने वालों का पता लगाने में जुटें है। आरोपी कोई भी हो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: जिगर के टुकड़ों पर हादसों का कहर, दुनिया से चले गए मां के दो लाल, सूना हुआ आंचल, हर तरफ पसरा मातम

विज्ञापन

उधर, ग्राम प्रधान वीर पाल और किसान सेवा सहकारी समिति के पूर्व उप सभापति भोपाल पाल आदि का कहना है कि गांव में इस प्रकरण को लेकर कोई तनाव नहीं है। हालांकि एहितयात के तौर पर रात को म्हाड़ी पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Saharanpur: भीम आर्मी चीफ ने की CBI जांच की मांग, बोले- गोली लगी पिस्टल से दिखाया तमंचा, सरकार पर बरसे आजम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed