फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Representatives of Rajput society honored

राजपूत समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित

Sun, 15 Aug 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Representatives of Rajput society honored
राजपूत समाज के जनप्रतिनिधियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। राजपूत महासभा ने समाज के जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में समाज के निर्वाचित राजपूत जिला पंचायत सदस्य, ब्लाक प्रमुख और ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया गया।

राजपूत महासभा ने अनिल पुंडीर के किरण फार्म रुड़की रोड पर आयोजित अभिनंदन समारोह में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य अमित रावल, रामनाथ, मनोज राजपूत, तुषार चौहान, राहुल चौहान, चरथावल ब्लाक प्रमुख अक्षय पुंडीर तथा जिले के करीब 42 ग्राम प्रधानों को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का चित्र भेंट किया और फूल माला व पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। महाराणा प्रताप पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले युवक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराने वाले समाज के युवक गोविंद निवासी नगला पिथौरा का विशेष सम्मान किया गया। अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक देवबंद कुंवर बृजेश सिंह रहे। समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह ने की तथा संचालन भूपेंद्र सिंह एडवोकेट व अग्रिश राणा एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में अशोक सिंह एडवोकेट पूर्व चेयरमैन कोआपरेटिव खतौली, शैलेंद्र राणा एडवोकेट, राजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह एडवोकेट, रणवीर सिंह एडवोकेट, अमित सिंह पुंडीर, दिनेश पुंडीर, केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एवं नामित सदस्य स्वास्थ्य विभाग सुभाष चौहान, राणा तोप सिंह, विनय पुंडीर एडवोकेट, सुल्तान सिंह, चरण सिंह तोमर, संजय राणा, सुबोध पुंडीर, सतीश पुंडीर, प्रदीप पुंडीर, बृजमोहन, सतीश, डॉ. विनोद, सुभाष प्रधान, डॉ आरबी सिंह, डॉ ध्रुव राणावत, अरुण प्रताप सिंह, दिव्य प्रताप राणा, विनोद पुंडीर, गजराज सिंह, राजकुमार राणा आदि व्यक्तियों ने उपस्थित होकर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed