फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Reports filed from both sides in the Kakrala case, police force deployed in the village

Muzaffarnagar News: ककराला प्रकरण में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज, गांव में पुलिस बल तैनात

Fri, 16 Jun 2023 08:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 08:13 PM IST
विज्ञापन
Reports filed from both sides in the Kakrala case, police force deployed in the village
बृहस्पतिवार को विकास और गुलशेर पक्ष के बीच हो गया था संघर्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



भोपा। गांव ककराला में युवती से छेड़छाड़ को लेकर हुए दो वर्ग के लोगों में हुए संघर्ष में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्षों की तहरीर पर यह रिपोर्ट दर्ज की गई है। शांति बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात है।
बृहस्पतिवार को ककराला निवासी विकास और गुलशेर के परिवार के लोगों में युवती से छेड़छाड़ को लेकर कहासुनी हो गई थी। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों और से लाठी डंडे, धारदार हथियार और ईंट पत्थर चले थे। इसमे आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे। सभी घायलों को भोपा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

इस संबंध में एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें एक पक्ष की महिलाएं हाथ में लाठी डंडे व ईंट पत्थर से हमला करतीं नजर आ रही थीं। बृहस्पतिवार की रात दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध युवती से छेड़छाड़ से संबंधित तहरीर दी थी। विकास ने भूरा, सुहेल, फारुख, आकिल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, गुलशेर ने राजकुमार, अभिषेक, अजय, आनंद, विनीत, भोपाल, नितिन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया हैं। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों और से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed