{"_id":"582377994f1c1b342fb39696","slug":"reports-against-field-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनेजर, कैशियर और फील्ड अफसर के खिलाफ रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनेजर, कैशियर और फील्ड अफसर के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी खुलवाने के नाम पर ग्रामीण से धोखाधड़ी कर रुपये ठगने पर पुलिस ने बैंक के शाखा प्रबंधक, कैशियर और फील्ड आफिसर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। नईमंडी कोतवाली के जटमुझेड़ा निवासी ग्रामीण राजेंद्र पाल ने डीएम को शिकायत कर बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक एमसी शर्मा, कैशियर संजय और फील्ड ऑफिसर पीके अग्रवाल से उसके डेयरी खोलने के लिए लोन लेने की बात की थी।
50 पशुओं के लिए 52 लाख 53 हजार का लोन होना था। 13 लाख नौ हजार रुपये उसे जमा करने थे, बाकी बैंक को लोन करना था। इसके लिए पीड़ित से चार लाख रुपये अलग से मांगे गए। उसने दो लाख एक बार दिए। बाकी के दो लाख अलग-अलग तरीके से कई बार में आरोपियों को दिए। सब कुछ तय होने पर वादी ने डेयरी खोलने के लिए 400 गज का प्लाट भी खरीद लिया।
बाद में आरोपियों ने उसे टालना शुुरू कर दिया और लोन देने में आनाकानी करने लगे। कहने लगे कि 25 लाख का ही लोन होगा। पीड़ित ने मामले की शिकायत 26 अक्तूबर को डीएम डीके सिंह से कर दी। डीएम ने पुलिस को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश किए थे। पुलिस ने मामले की जांच की तो मामला सच पाया। बुधवार को शहर कोतवाली में तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई।