फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report sent for action against city health officer

Muzaffarnagar News: नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कार्रवाई के लिए भेजी रिपोर्ट

Sat, 05 Apr 2025 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Report sent for action against city health officer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



मुजफ्फरनगर। जानलेवा हमले की फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने के मामले में नगर स्वास्थ्य अधिकारी पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। शिकायत का निस्तारण करते हुए नगर स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निदेशक आयुर्वेदिक सेवा को रिपोर्ट भेजी गई है।

हरियाणा निवासी रमेश कुमार ने आईजीआरएस पोर्टल पर फर्जी रिपोर्ट बनाने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में सीएमओ कार्यालय की ओर से उन्हें जवाब दिया गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध की गई जांच रिपोर्ट को कार्रवाई के लिए निदेशक आयुर्वेदिक सेवा लखनऊ को अग्रसारित करते हुए शिकायत के निस्तारण की बात कही गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया का कहना है कि मौजूदा नगर स्वास्थ्य अधिकारी के विरुद्ध की गई शिकायत पर जांच करा रिपोर्ट कार्रवाई के लिए निदेशक आयुर्वेदिक सेवा को अग्रसारित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- यह था मामला
हरियाणा के झज्जर की बहादुरगढ़ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश कुमार का आरोप था कि बहादुरगढ़ निवासी अजय कुमार और रोहतक निवासी कृष्णा नांदल ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघरा के चिकित्सक और कर्मचारियों के साथ मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। सीएचसी बघरा पर तैनात रहे तत्कालीन चिकित्सा अधिकारी डॉ. अतुल कुमार ने घायल का उपचार कर मेडिकल रिपोर्ट दी थी। मेडिकल रिपोर्ट जांच में फर्जी साबित हुई थी। इटावा के मौजूदा सीएमओ और तत्कालीन एसीएमओ डॉ. बिजेन्द्र सिंह ने जांच में कहा था कि नियमानुसार आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सक मेडिको लीगल रिपोर्ट नहीं दे सकते। थाने से प्राप्त जिस पत्र पर घायलों का उपचार कर उनकी मेडिकल रिपोर्ट तैयार की गई थी, पुलिस जांच में वह पत्र भी फर्जी पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed