फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report registered against operator and principal of Vibgyor ITI

Muzaffarnagar News: विबग्योर आईटीआई के संचालक और प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Mar 2023 08:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 08:37 PM IST
विज्ञापन
Report registered against operator and principal of Vibgyor ITI
54 विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि को हड़पने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक ने छपार थाने में दर्ज कराया मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ सहायक ने विबग्योर आईटीआई के संचालक और प्रधानाचार्य के खिलाफ छपार थाने में दर्ज कराया है। इसमें 54 विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि को हड़पने के प्रयास का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
जिला समाज कल्याण विभाग में वरिष्ठ सहायक अवनीश कुमार ने बताया कि विबग्योर प्राइवेट आईटीआई कॉलेज रुड़की रोड़ बढेड़ी को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है। आईटीआई की जांच के लिए नायब तहसीलदार सदर ने 30 जनवरी को निरीक्षण किया था। उनकी ओर से डीएम को 31 जनवरी को दी गई रिपोर्ट में बताया गया था कि निरीक्षण के दौरान कॉलेज के गेट पर ताला लगा हुआ मिला। वहां तैनात चौकीदार ने बताया कि विबग्योर आईटीआई कॉलेज बंद हो चुका है। इसके स्थान पर मुजफ्फरनगर फार्मेसी कॉलेज संचालित किया जा रहा है। इसमें शिक्षण संस्थान की ओर से अनुसूचित जाति वर्ग के 31, सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के दो-दो, पिछड़ा वर्ग से 19 छात्र-छात्राओं के छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत आवेदन पत्र लॉगिन करते हुए अग्रसारित किए गए थे।
विज्ञापन

रिपोर्ट में इन कुल 54 विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि साजिशन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। इस पर विबग्योर आईटीआई के संस्था अध्यक्ष विवेक त्यागी पुत्र कृष्णदत्त निवासी सरकुलर रोड सिविल लाइन, प्राचार्य एवं छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी शिवकुमार पुत्र चरणदास निवासी गांव जड़ौदा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी शिक्षण संस्थाओं पर अंकुश लगाने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने 19 जनवरी 2023 को कमेटी का गठन किया था। अलग-अलग अधिकारियों को नामित करते हुए सीडीओ से जांच रिपोर्ट तलब की थी। इसी के तहत विबग्योर आईटीआई की जांच की गई। - विनीत मलिक, जिला समाज कल्याण अधिकारी



हमने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया : प्रधानाचार्य
विबग्योर आईटीआई के प्रधानाचार्य शिव कुमार ने बताया कि उनकी संस्था ने कोई फर्जीवाड़ा नहीं किया है। हमने दोनों जांच अधिकारी को समस्त कागजात दिखाए थे। यह भी बताया था कि संस्था के प्रथम वर्ष के किसी भी छात्रवृत्ति की मास्टर डाटा समाज कल्याण विभाग को जमा नहीं कराया गया। किसी भी छात्र को किसी प्रकार की कोई छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुई। किसी प्रकार की कोई धोखाधड़ी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed