{"_id":"5ff89d838ebc3e33f77a2949","slug":"report-on-je-accused-of-taking-bribe-sent-to-jail-muzaffarnagar-news-mrt519564183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेने के आरोपी जेई पर रिपोर्ट दर्ज, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेने के आरोपी जेई पर रिपोर्ट दर्ज, जेल भेजा
विज्ञापन

खतौली। विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
बृहस्पतिवार को मेरठ से आई विजिलेंस टीम प्रभारी रेणुका सिंह ने गांव मोचड़ी निवासी किसान अंकित की शिकायत पर 30 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पमनावली बिजलीघर पर तैनात जेई मोहर सिंह को गिरफ्तार किया था। बंदायू जनपद के थाना उभेती क्षेत्र के गांव मंसौली निवासी मोहर सिंह पर किसान ने आरोप लगाया था कि पहले उसका ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया गया और बाद में उसे जोड़ने के लिए 30 हजार की मांग की गई।
विजिलेंस टीम ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार देर रात आरोपी जेई मोहर सिंह के खिलाफ रेणुका सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी जेई को जेल भेज दिया है।