फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report on 30 including district panchayat candidate of Kulhedi

कुल्हेड़ी के जिपंस प्रत्याशी सहित 30 पर मुकदमा दर्ज

Tue, 13 Apr 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Report on 30 including district panchayat candidate of Kulhedi
कुल्हेड़ी के जिला पंचायत प्रत्याशी सहित 30 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

चरथावल। पुलिस ने कोरोना काल में धारा 144 का उल्लंघन कर बिना अनुमति के चुनाव प्रचार के लिए जुलूस निकालने के आरोप में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी सहित 30 पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है।

कस्बा प्रभारी योगेंद्र कुमार ने बताया जिपं सदस्य के वार्ड 15 से चुनाव लड़ रहे कुल्हेड़ी निवासी तोहीद राणा, प्रधान पद के प्रत्याशी फरमान, राशिद, राहुल, जाहिद, आकिल, फारूख, निजाकत, तसव्वर, सानू, जावेद, इस्तखार, अमीन, शब्बीर, गफ्फार, जमशेद, उम्मेद, सलीम, जावेद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसके अलावा मूसा, जाकिर, रागिब, नौशाद, तसव्वर, इसरार, नसीम, रजा, खालिद, इसरार और तोसीफ के बेटे को नामजद किया है। जबकि जुलूस में शामिल 100-150 लोगों को अज्ञात में दर्शाया है। पुलिस का कहना है कि सोमवार रात को पुलिस टीम नगलां राई और महाबलीपुर में रात्रि गश्त के दौरान कुल्हेड़ी पहुंची, तो प्रधान और जिपं सदस्य के प्रत्याशी और समर्थक कोरोना संक्रमण के खतरे के बावजूद बेखौफ होकर जुलूस निकाल रहे थे। उन्हें मना किया, लेकिन नहीं माने। एसएचओ एमपी सिंह ने बताया कि आरोपियों द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed