{"_id":"67b3868ebddeba493f0d628a","slug":"report-filed-on-charges-of-poisoning-milk-muzaffarnagar-news-c-26-1-smrt1048-137117-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दूध में जहर पिलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दूध में जहर पिलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
शामली। गांव मसावी निवासी शाहिद ने न्यायालय के आदेश पर थानाभवन थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र रिहान उर्फ अब्दुल्ला यमुनानगर में एक दुकान पर मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। रिहान की पत्नी रिजवाना अपने पांच वर्षीय पुत्र के साथ उसके घर पर रहती है।
20 जनवरी की सुबह करीब दस बजे घर पर आया था। उस दिन पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था। उसकी जानकारी डायल 112 पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस चौकी पर दोनों के बीच समझौता हो गया था। उसी दिन शाम करीब सात बजे उसका पुत्र अपने काम पर जाने लगा तो आरोप है कि उसकी पत्नी ने उसे दूध पीने को दिया। दूध पीने के बाद रिहान की हालत बिगड़ गई।
उसे अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उपचार के बाद हालत में सुधार आया। पीड़ित ने पुत्रवधू पर जान से मारने की नीयत से पुत्र को जहर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद