{"_id":"62dd9118c3b1d1210b2dd967","slug":"report-filed-in-deoband-on-five-including-social-worker-madhu-kishwar-devband-news-mrt598334331","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड यात्रा के दौरान माहौल खराब करने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड यात्रा के दौरान माहौल खराब करने का प्रयास
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर सहित पांच पर देवबंद में रिपोर्ट दर्ज
देवबंद (सहारनपुर)। पांच साल पहले कांवड़ यात्रा के दौरान देवबंद में हुई एक घटना के वीडियो को वर्तमान का बताकर वायरल करने पर पुलिस ने लेखिका, प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता मधु किश्वर सहित पांच सोशल मीडिया एकाउंट धारकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
डीजीपी के संज्ञान लेने के बाद इस मामले में सहारनपुर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने जारी प्रेस नोट में बताया कि मधु पूर्णिमा किश्वर, एसएच@केटी! प्राउड हिंदू, सुधा शुक्ला, राजकमल और अनिल मानसिंघका के खिलाफ थाना देवबंद पर आईटी एक्ट और माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिस वीडियो की वर्तमान की बताकर वायरल किया गया, वह 18 जुलाई 2017 का है। उस समय मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी वाहिद ने अचानक हाईवे से गुजर रहे कांवड़ियों के ट्रक के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। उसकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। सहारनपुर पुुलिस ने वायरल वीडियो के साथ किए जा रहे दावे को गलत बताया और वीडियो हटाने को कहा, इसके बाद भी वीडियो नहीं हटाया गया। सीओ रामकरण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है