फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against three including Vice President of Deoband Sugar Mill

देवबंद मिल के वाइस प्रेसीडेंट समेत तीन पर मुकदमा

Sun, 03 May 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Report filed against three including Vice President of Deoband Sugar Mill
देवबंद चीनी मिल के वाइस प्रेसीडेंट सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

न्यामू क्रय केंद्र पर 11 प्रतिशत की घटतौली पकड़ी गई
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। देवबंद चीनी मिल के न्यामू पंचम क्रय केंद्र पर घटतौली के मामले में खांडसारी निरीक्षक ने मिल के वाइस प्रेसीडेंट सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। डीसीओ ने कहा कि घटतौली करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इससे पहले, किसानों ने घटतौली के विरोध में किसानों ने हंगामा किया।

न्यामू गांव के क्रय केंद्र पर घटतौली की शिकायत भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुशलवीर सिंह ने डीसीओ आरडी द्विवेदी से शनिवार शाम को थी। डीसीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खांडसारी विभाग के निरीक्षकों की टीम गठित कर मौके पर जांच के लिए भेजा था। किसानों का आरोप था कि देवबंद मिल के जोनल इंचार्ज संजय त्यागी कई वर्षों से इस जोन में तैनात हैं। किसानों का आरोप है कि उनके संरक्षण में घटतौली की जा रही थी। किसानों ने एक क्विंटल पर 10 प्रतिशत की घटतौली करने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की। जांच में कांटे पर पांच क्विंटल मानक बांट डलवाने पर वजन 4.45 क्विंटल पाया गया। बीम स्केल नहीं था और सारांश नहीं टंगा मिला। निरीक्षण रिपोर्ट पर जोनल इंचार्ज और तौल लिपिक ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। इतना ही नहीं कागजात को फाड़ने का प्रयास किया गया। रविवार को जांच टीम ने डीसीओ को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट में फैक्टरी के वाइस प्रेसीडेंट, जोनल इंचार्ज और तौल लिपिक पर साजिश के तहत घटतौली कराकर किसानों को क्षति पहुंचाने की बात सामने आई है। खांडसारी निरीक्षक संदीप कुमार की तरफ से तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed