फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against the shopkeeper who threatened the jail superintendent

जेल अधीक्षक को धमकी देने वाले दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Report filed against the shopkeeper who threatened the jail superintendent
मुजफ्फरनगर। जेल अधीक्षक को अंजाम भुगतने की धमकी देने के आरोपी दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में एसएसपी ने नई मंडी कोतवाली त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए है। पुलिस के मुताबिक मुलाकातियों द्वारा दुकान से सामान न खरीदने से दुकानदार क्षुब्ध था।
विज्ञापन

जेलर कमलेश सिंह ने नई मंडी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बुधवार को वे और जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, डिप्टी जेलर मेघा सिंह राजपूत, हेड जेल वार्डन शीतल प्रसाद आदि के साथ प्रवेश द्वार के निकट मिलाई करने आए लोगों से उनकी समस्याएं जान रहे थे। इसी दौरान प्रवेश द्वार के पार दुकान करने वाला अंशुल गोयल, अपनी पत्नी व अन्य लोगों के साथ आया और कहना शुरू कर दिया कि जो मुलाकाती आते है, वे आप लोगों की वजह से उनकी दुकानों से सामान नहीं खरीदते। शोर मचाते हुए गाली गलौज करने लगे। हेड जेल वार्डन शीतल प्रसाद और जेल वार्डन सौरभ शर्मा ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो हाथापाई की गई। सरकारी कार्य में बाधा डाली गई। उन्हें और जेल अधीक्षक को अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एसएसपी, एसपी सिटी से बातचीत की है। एसएसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि उन्होंने नई मंडी पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed