{"_id":"6079d97f8ebc3edbef0a9aa4","slug":"report-filed-against-the-owner-of-the-shardean-school-muzaffarnagar-news-mrt534791367","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदेन स्कूल के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदेन स्कूल के मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव में पोलिंग पार्टियों और फोर्स के आवागमन के लिए जिला प्रशासन ने वाहनों के प्रबंध में आनाकानी करने वालों के खिलाफ एक्शन शुरू कर दिया है। शारदेन स्कूल द्वारा पंचायत चुनाव के लिए वाहन दिए जाने के सरकारी आदेश को नहीं मानने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान 19 अप्रैल को है। इसके लिए प्रशासन पोलिंग पार्टियों के प्रशिक्षण के साथ ही उनकी रवानगी की तैयारियों में जुटा हुआ है। पुलिस फोर्स को भी रवाना किया जाना है। जिला प्रशासन ने स्कूलों से अपने वाहन चुनाव ड्यूटी के लिए उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया था। इसमें वाहन उपलब्ध नहीं कराने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई थी।
मेरठ रोड स्थित शारदेन स्कूल के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। एआरटीओ विनीत मिश्रा ने बताया कि शारदेन स्कूल की ओर से चुनाव ड्यूटी के लिए वाहन उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। उनको कई बार इसके लिए कहा गया और चेतावनी भी दी गई, लेकिन कोई भी सकारात्मक सहयोग नहीं किया गया। इसके बाद परिवहन विभाग के विजय गोयल ने शारदेन स्कूल के मालिक विश्वरतन और मैनेजर प्रदीप गर्ग के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।