{"_id":"6058e28b8ebc3eda746bf966","slug":"report-filed-against-shouhar-in-suicide-case-muzaffarnagar-news-mrt5312306190","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या प्रकरण में शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या प्रकरण में शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव न्याजूपुरा में 27 फरवरी को महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट मृत महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराई है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी मेहराना का निकाह करीब तीन साल पूर्व गांव न्याजूपुरा में चांदसितारा मस्जिद के पास रहने वाले नूरहसन के साथ हुुआ था। मृत महिला के भाई शाहवेज ने बताया कि नूरहसन निकाह के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए उसकी बहन मेहराना को प्रताड़ित करता था। इसके साथ ही उसे लगातार खुदकुशी करने के लिए उकसाया भी जाता था। आरोप लगाया कि शौहर की लगातार प्रताड़ना के चलते मेहराना ने 27 फरवरी को ससुराल में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था, जिसके बाद शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने अब शाहवेज की तहरीर के आधार पर आरोपी शौहर नूरहसन के खिलाफ मेहराना को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।