{"_id":"5f00b8658ebc3e4325013564","slug":"report-filed-against-illegal-occupants-muzaffarnagar-news-mrt4896395138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नगवा गांव में रास्ते से अवैैध कब्जा हटवाने के बाद भी दोबारा कब्जा करके अवैध निर्माण करने वाले महिला सहित दो ग्रामीणों के खिलाफ लेेखपाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगवा में महिला बबीता पत्नि नरेश व सोहनवीर पुत्र भोजा ने गांव के रास्ते पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। दोनों ग्रामीणों ने निर्माण कार्य आरंभ कर दिया था। गांव वालों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को जांच कर कब्जा हटवाने के निर्देश दिए थे। तहसीलदार व हल्का लेखपाल ने मौके पर जाकर कब्जा हटवा दिया था। आरोप है कि कब्जा हटवाने के बाद दुबारा फिर ग्रामीणों ने अवैध कब्जा कर लिया। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीण बार-बार कानून का उल्लंघन कर रहे थे। रास्तों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने हल्का लेखपाल विकास को अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। हल्का लेखपाल ने अवैध कब्जा करने की आरोपी महिला व दूसरे ग्रामीण के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।