फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against five including former head

पूर्व प्रधान समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 11 Apr 2020 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Report filed against five including former head
पूर्व प्रधान सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चर्चित दुल्हेरा प्रकरण में शाहपुर थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो अन्य फरार हैं। एसओ ने बताया कि मुख्य आरोपी संजीव थाने का हिस्ट्रीशीटर रहा है। आरोपियों में एक वर्तमान जिला पंचायत सदस्य का भाई भी शामिल है।

शाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिलाओं के साथ करीब एक सप्ताह पूर्व खेतों में काम करते हुए पूर्व प्रधान संजीव ने अपने साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर कपड़े फाड़ दिए थे। मामले को पुलिस ने महज एनसीआर में दर्ज किया था। दो दिन पूर्व ही पूर्व प्रधान द्वारा की गई मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित महिला की ओर से पूर्व प्रधान संजीव के साथ ही उसके साथियों इरशाद, जमील, अजय व सुधीर के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। एसओ शाहपुर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी संजीव, इरशाद और जमील को गिरफ्तार कर लिया है, पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी अजय व सुधीर फरार हैं, जिनको तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed