फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Report filed against 18 people for stealing electricity

बिजली चोरी करने पर 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 13 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Report filed against 18 people for stealing electricity
चरथावल। दिन निकलने से पहले ही विद्युत निगम की टीम ने कस्बे के कई मोहल्लों में छापा मारा। अनियमितता मिलने और बिजली चोरी करने पर 18 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार तड़के करीब पांच बजे उपखंड अधिकारी प्रथम अरुण कुमार भारती और जयप्रकाश के नेतृत्व में जेई और लाइनमैनों की टीमों ने कस्बे में छापा मारा। टीम ने कई लोगों के घरों में घुसकर चेकिंग शुरू कर दी। बिजलीघर से संबंधित टाउन के फीडर से लाइन लॉस की शिकायतों की बड़ी फेहरिस्त टीम के पास थी। कई उपभोक्ताओं के घरों में मामूली भार स्वीकृत होने के बावजूद एसी तक चलते मिले। मोहल्ला मुर्दापट्टी, बाजार कलां, महाब्रह्मणान, मुर्दापट्टी, चौहट्टा और नहर कॉलोनी में विभाग की टीम ने करीब 20 घरों में छापा मारा। जेई ने बताया 18 घरों में गंभीर अनियमितताएं मिली हैं। उनके खिलाफ मुजफ्फरनगर नगरपालिका में विद्युत निगम के थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। अधिशासी अभियंता शेखर चंद ने बताया कि चरथावल बिजलीघर पर लाइन लॉस अधिक है। 18 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed