{"_id":"5ecaa6af8ebc3e906c6ef7d1","slug":"report-against-25-on-collective-prayers-muzaffarnagar-news-mrt4832249178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक नमाज पर 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामूहिक नमाज पर 25 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। कस्बा सिसौली के एक मकान में रमजान माह के अलविदा जुमे की सामूहिक नमाज अदा किए जाने का खुलासा हुआ है। सामूहिक नमाज की वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामले में 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
कस्बा सिसौली के एक मकान में अलविदा जुमे की सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। पुलिस-प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लग पाई, लेकिन रविवार को सामूहिक नमाज की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसकी भनक लगते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वायरल वीडियो में कैद चेहरों को चिह्नित करते हुए पुलिस ने 25 नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन की धारा-188 के साथ ही महामारी अधिनियम समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ वीरेंद्र कसाना ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद कस्बा सिसौली निवासी हुसैन आलम के घर में काफी लोगों द्वारा सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई है। रविवार को इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसके आधार पर नूरा, जावेद, लियाकत, गुलफाम, फुरकान, इमरान ,परवेज, जहूर, इदरीश, उमर व तैय्यब समेत 25 लोगों को नामजद किया गया है। अन्य लोगों को भी चिह्नित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
ईद की नमाज घरों में ही अदा करने की अपील
भौराकलां। पुलिस ने ग्रामीणों को लॉकडाउन के दौरान ईद की नमाज घरों में ही रहकर अदा करने की अपील की है। रविवार को कस्बा सिसौली, शिकारपुर, भौराकलां व सावटू में एनाउंसमेंट कर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईद की नमाज अदा करने की अपील की गई। एसओ वीरेंद्र कसाना ने चेतावनी देते हुए कहा कि ईद पर लॉकडाउन का पालन करें। अनावश्यक रूप से घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।