फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Repeated demand for roads and cleanliness in extreme area Vahlna

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - अतिशय क्षेत्र वहलना में सड़क और सफाई की मांग दोहराई

Tue, 19 Sep 2023 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Repeated demand for roads and cleanliness in extreme area Vahlna
- जैन एकता मंच राष्ट्रीय के प्रदेश मंत्री सुनील जैन ने नगर पालिका पहुंचकर दिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जैन एकता मंच राष्ट्रीय के प्रदेश मंत्री सुनील जैन ने प्रतिनिधिमंडल के साथ नगर पालिका पहुंचकर अतिशय क्षेत्र वहलना की समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। साथ ही पर्यूषण पर्व के दौरान मांस व अंडों के क्रय-विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की भी मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि 19 से 29 सितंबर तक तक जैन तीर्थ स्थलों, जैन अतिशय क्षेत्र, मंदिरों, जैन आबादी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुचारु कराई जाए। कूड़े के ढेर इकट्ठा ना हो, ताकि श्रद्धालुओं की शुद्धता बनी रहे। सड़कों पर लगातार कली डलवाई जाए और पथ प्रकाश की व्यवस्था कराई जाए। पुलिस पेट्रोलिंग कराई जाए। जैन आबादी क्षेत्रों को बिजली कटौती से मुक्त रखा जाए। क्षेत्र में विराजमान संतों के प्रवचनों के दौरान पुलिस, बिजली, सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

जैन तीर्थ स्थलों, जैन अतिशय क्षेत्र वहलना, अन्य मंदिरों और जैन आबादी क्षेत्रों की टूटी हुई सड़कों का निर्माण और मरम्मत का कार्य कराए जाने की मांग दोहराई। जल निकासी की व्यवस्था भी कराई जाए। उधर, गौरव जैन ने कहा कि डीएम के आदेश के बावजूद भी नगर पालिका ने अभी तक किसी भी मांग का संज्ञान नहीं लिया है। डीएम के आदेश को भी नगर पालिका नकार रही है। ऐसे में जैन समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। इस मौके पर रोहित जैन, मुदित जैन, अजय जैन, सिद्धांत जैन, अश्विनी जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed