फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Repair of hand pumps, improvement of drinking water system

हैंडपंपों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था में सुधार

Mon, 22 Jun 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Repair of hand pumps, improvement of drinking water system
खतौली में खराब पड़ा हैंडपंप। - फोटो : KHATAULI
हैंडपंपों की मरम्मत, पेयजल व्यवस्था में सुधार
विज्ञापन

खतौली। भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल अधिक जरूरत है। नगर में लगे इंडिया मार्का के हैंडपंपों के हलक का पानी सूख जाने के कारण उनका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लगे हैंडपंप द्वारा शत प्रतिशत काम करने का दावा विकास खंड कर रहा है।
जानसठ तिराहे, बुढ़ाना तिराहा से प्रतिदिन काफी संख्या में यात्री सफर करते हैं। दर्जनों यात्री यहां खड़े रहकर बसों की प्रतीक्षा करते हैं। ऐसे में प्यास लगने पर उन्हें पानी खरीदकर पीना पड़ता है। नगर पालिका द्वारा लगाए गए इंडिया मार्का के हैंडपंपों खराब हैं। नगर पालिका क्षेत्र में 217 हैंडपंप लगे हुए हैं, जिनमें से 37 हैंडपंप खराब हैं। उनको रीबोर कराया जाना है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि खराब हुए हैंडपंप और रीबोर होने वाले हैंडपंपों की सूची जल निगम को भेजी जा चुकी है। अभी तक जल निगम द्वारा हैंडपंपों को ठीक कराने का कार्य नहीं किया गया।
विज्ञापन

जबकि विकास खंड में 84 ग्राम पंचायतें आती हैं। इन ग्राम पंचायतों में 2805 हैंडपंप लगे हुए हैं। एक अप्रैल 2020 में 61 नल खराब थे, 11 नलों का रिबोर होना था और 60 नलों की मरम्मत की जानी थी। एडीओ पंचायत संजय ने बताया कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए विकास खंड द्वारा 60 नलों की मरम्मत करा दी गई, जबकि नौ नलों को रीबोर कराया गया। कुल मिलाकर 84 ग्राम पंचायतों में दो नलों का रीबोर होना बाकी है, जबकि एक नल की मरम्मत का कार्य बाकी है, जो जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed