फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Remove political pressure

पुलिस से हटा राजनीतिक दबाव, चुनाव आयोग के आदेशानुसार कार्य किया शुरू      

Fri, 06 Jan 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 06 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Remove political pressure
कार से पार्टी का झंडा हटाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता लगते ही पुलिस अपने ऊपर से राजनीतिक दबाव हटाते हुए अपने हिसाब से काम करना शुुरू कर दिया है। अफसरों ने जनपद में पूरे दिन वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग करने को अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें सख्ताई से ड्यूटी करने को कहा गया है। शस्त्र जमा कराने में सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन से 70 से 80 कंपनी अर्द्धसैनिक बलों की मांगी गई है।      
विज्ञापन


प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रथम चरण 11 फरवरी को  जिले में मतदान होना है। इसके लिए 17 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। बुधवार से आचार संहिता लगते ही पुलिस ने राजनीतिक दबाव को खतम कर अपने ही अंदाज में काम करना शुरू कर दिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने जनपद के सभी थानों को दिनभर वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग करने को कहा है। इस दौरान वाहनों में शराब, नगदी आदि ले जाने की जांच की जाएगी।
विज्ञापन


मतदान होने तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर उन्हें सख्ताई से ड्यूटी करने को कहा गया है। पुलिस से लोगों के शस्त्र जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अफसरों ने शासन से 70 से 80 कंपनी अर्द्धसैनिक बल की मांग की है। पहले से ही जनपद में पहुंच चुकी एक कंपनी को साथ लेकर पुलिस पिछले दो दिनों से फ्लैग मार्च करने में जुटी है। शहर में बृहस्पतिवार को जानसठ रोड, विश्वकर्मा चौक, प्रकाश चौक, शिवचौक आदि जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed