{"_id":"64b7f8f3cd7490f3c20ecc6e","slug":"remains-of-cattle-found-in-forest-case-registered-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1038-3921-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: जंगल में मिले गोवंश के अवशेष, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव अंतवाड़ा के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। एसडीएम और थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला संभाला। अवशेषों को दबवा दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बुधवार दोपहर में गांव ताजपुर के ग्रामीण अपने खेतों में गए तो उन्हें पड़ोसी गांव अंतवाड़ा के जंगल में एक किसान के खेत से दुर्गंध आती हुई महसूस हुई। मौके पर जाकर देखा तो उन्हें गोवंश के अवशेष पड़े हुए मिले। ताजपुर प्रधान दीपक चौधरी और दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसडीएम सुबोध कुमार और थाना प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे।
मीणों ने बताया कि ताजपुर में बनी गोशाला की दो दिन पहले दीवार गिर गई थी। इस कारण वहां से कई गाेवंश गायब है। आरोप है कि गोशाला से गोवंश चोरी कर उनकी हत्या की गई हैं। अधिकारियों ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। इसके बाद गोवंश के अवशेषों को गड्ढा खोद कर दबवा दिया गया। दोनों अधिकारियों ने ग्रामीणों को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया हैं। एसडीएम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। टीम गठित कर दी है।