फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Relief: Corona infection reduced in the district

राहत: जिले में कोरोना संक्रमण कम हुआ

Sun, 30 May 2021 12:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Relief: Corona infection reduced in the district
राहत: जिले में कोरोना संक्रमण कम हुआ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद के लिए राहत की बात है कि कोरोना का संक्रमण की रफ्तार लगातार कम हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर में बीते 50 दिन बाद किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इसके पहले नौ अप्रैल को ऐसा दिन आया था, जब किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी। शनिवार को 367 मरीज ठीक हुए, जबकि 63 संक्रमित मिले हैं। जिले में मरीजों की संख्या घट कर 1456 रह गई है। रिकवरी दर 94.3 प्रतिशत हो गया है, जबकि संक्रमित होने की दर 1.4 रह गई है।
सीएमओ डॉ एमएस फौजदार ने बताया कि शनिवार को 1235 की आई जांच रिपोर्ट में 26 लोग पॉजिटिव आए। एंटीजन जांच और प्राईवेट लैब की रिपोर्ट समेत कुल 63 मरीज मिले हैं। इनमें पुरुष 46 और महिलाएं 17 हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 16 और देहात में 47 मरीज मिले हैं। देहात में भी संक्रमण कम हो रहा है। बघरा ब्लॉक में 11, बुढ़ाना में चार, चरथावल में तीन, जानसठ में 11, खतौली में पांच, मोरना में दो, शहर से सटे क्षेत्र में छह, पुरकाजी में चार और शाहपुर में एक मरीज मिला है। सीएमओ ने बताया कि जनपद में अब तक 29952 मरीज कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 28247 मरीज ठीक हो गए हैं, 249 की मौत हो गई तथा अभी 1456 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बीते 50 दिनों में 134 की मौत
मुजफ्फरनगर। अप्रैल और मई माह में कोरोना की दूसरी लहर ने कोहराम मचाया। बीते 50 दिनों में ही 134 लोगों की मौत हो गई। नौ अप्रैल को किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई थी, गत वर्ष से लेकर तब तक 115 मरीज कोरोना से मर चुके थे। इसके बाद लगातार मौत का सिलसिला शुरू हो गया। अब तक 249 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 50 दिनों बाद शनिवार को ऐसा दिन आया जब कोई मृत्यु सरकारी आंकडे़ में नहीं हुई, मगर इस अवधि में 134 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed