फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Relationship of births done with 'seven rounds'

‘सात फेरों’ के साथ ‘कबूल’ किया जन्मों का रिश्ता

Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Relationship of births done with 'seven rounds'
‘सात फेरों’ के साथ ‘कबूल’ किया जन्मों का रिश्ता
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल/जानसठ/बुढ़ाना/खतौली। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत चरथावल, जानसठ ब्लॉक, विकास खंड बुढ़ाना और खतौली में 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया। मंडप में पंडित ने फेरे कराए और मौलवी ने निकाह की रस्म पूरी की।
शुक्रवार को खंड विकास कार्यालय पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर ने कहा सरकार की इस योजना से गांव देहात में आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति बेटियों की विदाई धूमधाम से करता है। सरकार ऐसे नवदंपती को उपहार स्वरूप घरेलू सामान और नकदी देकर प्रोत्साहित करती है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रांगण में सजे मंडप में 21 हिंदू नवदंपती और चार मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंध गए। मेहमानों को दावत दी गई। मौके पर खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग, जिपंस के पति डॉ. विपिन त्यागी, रोनी हरजीपुर प्रधान विनोद पुंडीर, राजेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जानसठ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत ब्लॉक जानसठ में 25 नवविवाहित जोड़े शादी के बंधन में बंधे। ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में बीडीओ संत प्रकाश, शमीम अहमद, कमलदास, एडीओ सुरेंद्र कटारिया, बीएमएम सुरेंद्र कुमार, बीएमएम अनुज कुमार, बीएमएम योगेश कुमारी, प्रधान अनिल पंवार, बबलू गढ़ी, पूर्व प्रधान हरेंद्र सिंह, राकेश मलिक और गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संचालन मनोज अहलूवालिया ने किया।
उधर, बुढ़ाना विकास खंड द्वारा सामूहिक विवाह समारोह में 25 जोड़ों का हिंदू-मुस्लिम रिति रिवाज के साथ विवाह और निकाह संपन्न हुआ। रालोद के क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान ने सभी नवविवाहित जोड़ों को शादी का प्रमाणपत्र और आशीर्वाद दिया। मौके पर रालोद नेता बालकिशोर त्यागी, संयम पवांर, नियम, सुरेंद्र सहरावत आदि सहित सभी जोड़ों के परिजन मौजूद रहे।
वहीं खतौली जीटी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शादी समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने विवाह बंधन में बंधे 25 जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए 35000 हजार का चेक, 10000 का सामान सौंपा। मौके पर पंडित मोहन लाल, आस मोहम्मद, ब्लाक प्रमुख संजो देवी, बीडीओ शमा सिंह, भूपेंद्र शर्मा, ग्राम सचिव के पी सिंह, विजय शेखर, सुधीर मौजूद रहे।
विधायक ने दिया नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद
शाहपुर/पुरकाजी। स्थानीय खंड विकास कार्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 25 जोड़ो का विवाह संपन्न कराया गया। रालोद विधान मंडल दल के नेता व क्षेत्रीय विधायक राजपाल बालियान, ब्लॉक प्रमुख अरविंद त्यागी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी व खंड विकास अधिकारी रामकुमार ने नवविवाहित जोड़ो को आशीर्वाद दिया। इस दौरान एडीओ समाज कल्याण सतेंद्र धारीवाल के अलावा ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह , अरविंद चौधरी , डॉ कुलदीप त्यागी , जोनू त्यागी , प्रवेज चौधरी सहित अन्य ग्राम प्रधान व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। उधर, पुरकाजी के खंड विकास कार्यालय पर एक कार्यक्रम आयोजित कर 25 जोड़ों का विवाह कराया गया। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा व ब्लॉक प्रमुख मालती रानी और बीडीओ रंजीत सिंह रहे। दुर्गा महिला स्वयं सहायता समूह बरला द्वारा अपनी तरफ से एक एक शृंगार बॉक्स भेंट में दिया गया। मौके पर संयुक्त खंड विकास अधिकारी ओमबीर सिंह, जावेद अहमद, सुनील त्यागी, जिला पंचायत सदस्य गोविंद, भाजपा नेता पंकज त्यागी, मनोज चौहान, विजय पाल त्यागी, हरिराम सक्सेना मौजूद रहे।

जीवन में कभी भी नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया
मोरना। ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 25 जोड़ों का विवाह कराया, जिसमें 21 जोड़ों का हिंदू रीति-रिवाज व चार जोड़े का मुस्लिम रिति-रिवाज से विवाह कराया गया। शुकतीर्थ से पधारे विपिन शास्त्री व पंडित अनुराग त्रिवेदी 21 हिंदू जोड़ों का विवाह संपन्न कराया। मौलाना मौहम्मद इनाम ने चार जोड़े का निकाह संपन्न कराया गया। समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने दुल्हन को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत दस हजार की वैवाहिक सामग्री वितरित की। ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने सभी दूल्हों जीवन में कभी भी नशा नहीं करने का संकल्प दिलाया। मौके पर बीडीओ राम आशीष, संयोजक एडीओ सुधीर बालियान, प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रविंद्र छोटा, सहायक विकास अधिकारी चंद्रप्रकाश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष डा. वीरपाल सहरावत, कथा व्यास अजय कृष्ण शास्त्री, अरुण कुमार, प्रधानाचार्य पंकज महेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed