फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Relationship broken due to dowry, Panchayat

रिश्ता तोड़ने पर गांव अंतवाड़ में पंचायत हुई

Tue, 04 Aug 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Relationship broken due to dowry, Panchayat
दहेज की मांग से रिश्ता तय होने में आई दरार
विज्ञापन

खतौली। दो पक्षों के बीच लेनदेन के मामले को लेकर रिश्ता खटाई में पड़ गया है। लड़के पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोगों की गांव में हुई पंचायत में भी मामला सुलझ नहीं सका। उधर, पुलिस ने भी फैसला नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

गांव अंतवाड़ा निवासी भोले राम के पुत्र आशु का लॉकडाउन के दौरान गांव पिपलेहड़ा निवासी लड़की से रिश्ता तय हुआ था। अब अचानक युवक के परिजनों ने रिश्ता करने से इंकार कर दिया। इस मामले को लेकर गांव में ग्रामीणों की एक पंचायत हुई। इसी दौरान युवक के परिजनों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग जबरन हमारे घर पर पंचायत लेकर बैठे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस हरकत में आई और दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। इस मामले को लेकर ग्रामीणों के बीच वार्ता चल रही है। बताया गया है कि दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले को लेकर मंगलवार शाम तक युवक के परिजनों पर शादी करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। इसमें बिरादरी के लोगों के बीच यह बातचीत चल रही है। पंचायत में मौजूद समाज के लोगों का कहना है कि लड़का पक्ष स्कॉर्पियो और ट्रैक्टर दहेज में दिए जाने की मांग पर अड़ा है, जबकि वार्ता के दौरान लड़की पक्ष एक चीज देने पर राजी हुआ। लड़की पक्ष का कहना था कि दहेज के रूप में कार ले लो या ट्रैक्टर जिस पर लड़का पक्ष राजी नहीं है। इस मामले को लेकर एक महीना पूर्व भी पंचायत हुई थी। सीओ आशीष प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों के मामलों को सुना। सीओ ने बताया कि 6 अगस्त तक का समय दिया गया है। इस अवधि के बीच यदि दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लेते हैं, तो कोई बात नहीं, अन्यथा तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed