फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Regular yoga teaches the art of living

बेटियों ने योग से निरोगी होना सीखा

Thu, 13 Feb 2020 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
Regular yoga teaches the art of living
चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में शपथ पत्र दिखाती छात्राएं - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल। गुरुकुल आर्यव्रत बुड़ीना कलां के योग प्रशिक्षक आचार्य अमित ने कहा कि जटिल रोगों को निजात दिलाने में योग प्रक्रिया अचूक बाण है। भागदौड़ की जिंदगी में योग के लिए बेटियां समय निकाले और खुद के साथ परिवार को स्वस्थ रखें।
विज्ञापन

अमर उजाला की अनूठी पहल अपराजिता के तहत चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में छात्राओं के लिए योग शिविर लगाया गया। आचार्य अमित ने छात्राओं को स्वस्थ रहने के लिए योग के टिप्स दिए। कहा कि योग से शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास होता है। जीवन में नियमित योग से छात्राओं और परिवार को निरोगी रखा जा सकता है। देश की बेटियों स्वस्थ मन से तरक्की के आयाम छू सकती है। जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ ने कहा स्वस्थ मन और मस्तिष्क से व्यायाम करें। हर क्षेत्र में बेटियों का हौसला काबिले तारीफ है। नारी शक्ति को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लेते हुए अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने शपथ पत्र भरें।
विज्ञापन

योग का प्रशिक्षण दिया
मुख्य प्रशिक्षक आचार्य अमित के निर्देशन में गुरुकुल के विद्यार्थी वंश और सत्यार्थ ने विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान प्रशिक्षण दिया। संचालन प्राचार्या सत्यावती ने किया। मोनिका त्यागी, प्राची शर्मा, अंकुर कुमार, विनीत कुमार, मांगेराम शर्मा, अमित गौतम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता में अव्वल छात्राएं सम्मानित
चरथावल। कार्यक्रम के दौरान रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाने वाली माधवी कौशिक, अजरा, शाकरीन, काजल देवी, कोमल देवी, रिया, सीता, तनू, प्रियंका, आरती, शालू और प्रिया को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। दहचंद की छात्रा सीता को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार दिया गया।
कोट...
- योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा। तभी राष्ट्र और समाज को नई दिशा मिलेगी। - मोनिका त्यागी, प्रवक्ता
- देश की बेटियां स्वस्थ होंगी, तो बेहतर आत्मविश्वास से शिक्षा के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। योग और व्यायाम से निश्चित रूप से मन और तन स्वस्थ रहेगा। - प्राची शर्मा, प्रवक्ता

- बेटियां प्राणायाम और ध्यान नियमित करें। एकाग्रता और सुदृढ़ आत्मबल के साथ राष्ट्र के उत्थान में सहभागी बन सकती हैं। - राकेश वशिष्ठ, प्रबंधक
- विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं और बेटियों में जागरूकता बढ़ रही है। जिससे आत्मविश्वास की भावना जागृत होती है। - सीता, छात्रा
- अब किसी भी समस्या का समाधान डरकर नहीं, बल्कि डटकर करना होगा। - अजरा, छात्रा
- योग के प्रशिक्षण से निरोगी होने के बारे में जानकारी मिली। नियमित योग करूंगी। - शिवानी त्यागी, छात्रा
- योग शिक्षा से बेटियों का आत्मबल बढ़ा है। योग प्रदर्शन के माध्यम से अनेक महत्वपूर्ण जानकारी मिली हैं। - सुमायला, छात्रा
- योग शिविर में प्राणायाम और ध्यान के बारे में नई जानकारी मिली। परिजनों को भी इसे बारे में बताऊंगी। परिजनों के साथ नियमित योग करूंगी। - आरती, छात्रा
- शिविर का लाभ मिला। पता चला कि आसन से शरीर, प्राणायाम और ध्यान से मन मजबूत होता है। - छात्रा, माही शर्मा

चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में योगासन का प्रदर्शन करता गुरूक

चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में योगासन का प्रदर्शन करता गुरूक- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed