फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Registration of two nursing homes canceled

Muzaffarnagar News: दो नर्सिंग होम के पंजीकरण निरस्त

Thu, 13 Apr 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Registration of two nursing homes canceled
​शिफा नर्सिग होम का पंजीकरण हुआ निरस्त।
पंजीकृत चिकित्सक ना मिलने पर दो नर्सिंग होम पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बिना पंजीकृत चिकित्सक के चल रहे दो नर्सिंग होम के पंजीकरण निरस्त कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि इन दोनों नर्सिंग होम पर पंजीकृत चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए थे।

शहर के बझेड़ी रोज स्थित अपना नर्सिंग होम और बकरा मार्केट स्थित शिवा नर्सिंग होम पर बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इस दौरान दोनों नर्सिंग होम पर पंजीकृत चिकित्सक नहीं पाए गए थे। इसके चलते इनके खिलाफ पंजीकरण निरस्त की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि यदि कोई कोई भी हॉस्पिटल पंजीकृत चिकित्सक के बिना चलते पाए जाते है तो उनके पंजीकरण को निरस्त किया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी अपना चिकित्सकीय उपचार एवं परामर्श सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों या पंजीकृत चिकित्सकों व पंजीकृत चिकित्सालय से ही कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed