{"_id":"6ac54f25611bf8427e0f452b","slug":"regional-manager-transferred-assistant-general-manager-appointed-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-182472-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: क्षेत्रीय प्रबंधक का तबादला, सहायक महाप्रबंधक की हुई नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: क्षेत्रीय प्रबंधक का तबादला, सहायक महाप्रबंधक की हुई नियुक्ति
विज्ञापन
-तीन खाताधारकों के करीब 10 लाख रुपये लखनऊ मुख्यालय से स्वीकृत हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। यूपी ग्रामीण बैंक में 8.56 करोड़ रुपये के गबन की जांच चल रही है। इसी बीच क्षेत्रीय प्रबंधक यूसुफ खान का तबादला लखनऊ कर दिया गया है। उनके स्थान पर लखनऊ मुख्यालय से सहायक महाप्रबंधक को नया क्षेत्रीय प्रबंधक नियुक्त किया गया है। तीन खाताधारकों के करीब 10 लाख रुपये लखनऊ मुख्यालय से स्वीकृत हुए हैं। हालांकि यह धनराशि अभी तक नहीं मिली है।
यूपी ग्रामीण बैंक के करीब 288 ग्राहकों ने शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की है। पहली जांच में ही 8.56 करोड़ रुपये के गबन का मामला सामने आया था। वरिष्ठ प्रबंधक नितिन वर्मा ने बताया कि 288 शिकायती पत्रों में दर्जनों शिकायतें दोबारा मिली हैं। ऐसे शिकायती पत्रों को जांच के दौरान अलग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लखनऊ मुख्यालय भेजी गई 10 लाख रुपये की तीन फाइलें स्वीकृत हो गई हैं। हालांकि, किसी भी खाते में अभी तक कोई पैसा नहीं आया है।
वरिष्ठ प्रबंधक नितिन वर्मा ने बताया कि ऑडिटर जांच कार्य में जुटे हैं। लखनऊ मुख्यालय से ऑडिटर अमित कुमार को जांच के लिए बुढ़ाना भेजा गया है। जिला मुख्यालय की टीम भी मुजफ्फरनगर कार्यालय पर जांच कार्य में जुटी है। यह टीमें गबन के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
नौ खाताधारकों ने किए रुपये जमा
वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि मंगलवार को 9 खाताधारकों ने पौने सात लाख रुपये जमा करवाए। दूसरी ओर 46 खाताधारकों ने करीब 15 लाख रुपये की निकासी की। उन्होंने बताया कि दो ग्राहकों ने अपनी ढाई लाख रुपये की एफडीआर तुड़वाई है। नई एफडीआर नहीं हुई।
क्षेत्र के दो किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है। लखनऊ से आई ऑडिटर की टीम ने 8 से 10 खाताधारकों को शाखा में बुलवाकर पूछताछ की, उनके बयान दर्ज किए। वरिष्ठ प्रबंधक ने बताया कि एटीएम कार्ड बनवाने के लिए कई प्रार्थना पत्र बुधवार को प्राप्त हुए हैं। उधर, खाताधारक अनिल कुमार बड़कता व तेज सिंह नगवा का कहना है कि खाताधारकों के रुपये जल्द से जल्द वापस दिलाए जाने चाहिएं।