{"_id":"65f36f166db8b6de7c05d104","slug":"regional-manager-gave-instructions-to-correct-the-diesel-average-of-roadways-buses-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-118711-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बसों का डीजल औसत सही करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बसों का डीजल औसत सही करने के निर्देश
Fri, 15 Mar 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
- वर्कशॉप में पेट्रोल पंप पर डीजल बसों में भरने की प्रक्रिया को भी देखा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम के सहारनपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) योगेंद्र प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार दोपहर में परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो की वर्कशाप व कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बसों को चेक किया तथा वर्कशॉप में पेट्रोल पंप पर डीजल बसों में भरने की प्रक्रिया को भी देखा। बसों के डीजल औसत को सही करने के निर्देश दिए।
सहारनपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह दोपहर में परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंध कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा के साथ बैठक की। बसों के लोड फैक्टर के बारे में जानकारी ली। निर्देश दिए कि बसों का लोड फैक्टर 50 प्रतिशत से कम आने पर बस स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। बसों का डीजल औसत बढ़ाया जाए। उन्होंने वर्कशाप का निरीक्षण किया। बसों की हालत को देखा और कहा कि खराब बसों को जल्द से जल्द सही किया जाए। यदि किसी सामान की जरूरत है तो उसके लिए विभागीय अधिकारियों को बताएं।
उन्होंने पेट्रोल पंप पर बसों में डीजल भरने की प्रकिया को देखा। कहा कि होली का त्योहार आ रहा है। इस दौरान काफी यात्री बसाें में यात्रा करेंगे, इसलिए पेट्रोल पंप पर डीजल की कमी नहीं आनी चाहिए। बसों के चालक-परिचालकों की समस्याएं भी सुनीं। उन्हें यातायात नियमों का पालन करते हुए बसों का संचालन करने के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक निरीक्षण के लिए आए थे। उन्होंने कुछ निर्देश दिए हैं।