{"_id":"656f720cc1e7a88b5904cb07","slug":"red-xi-captured-the-championship-of-cricket-league-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-12586-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - क्रिकेट लीग की चैंपियनशिप पर रेड इलेवन का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - क्रिकेट लीग की चैंपियनशिप पर रेड इलेवन का कब्जा
Wed, 06 Dec 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अंडर 14 जनपद क्रिकेट लीग का सपामन हुआ। लीग में सर्वाधिक अंक अर्जित करने वाली टीम रेड इलेवन ने चैंपियनशिप पर कब्जा किया। क्रिकेट लीग का अंतिम मुकाबला ग्रीन इलेवन और ब्लू इलेवन के बीच हुआ। जिसमें टीम ग्रीन ने ब्लू को 80 रनों से पराजित कर जीत हासिल की।
अलमासपुर स्थित मैग अकादमी पर मंगलवार को क्रिकेट एसोसिशएन की ओर से क्रिकेट लीग का अंतिम मुकाबला हुआ। टीम ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 25 ओवर में 190 रन का स्कोर बनाया। जिसमे दो अर्द्धशतक लगे। एक शुभ ने लगाया और 55 गेंदों में 50 नॉटआउट रन बनाए। जबकि आरव ने 112 गेंद खेलकर 66 रन बनाए। ब्लू टीम के तेजस ने 16 रन देकर दो विकेट लिए। आदी और अनस को 1-1 सफलता मिली। 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ब्लू टीम मात्र 110 रन बनाकर आउट हो गई।
ध्रुव बालियान ने 25, करण ने 44, नैतिक ने 16 रनों का योगदान दिया। ग्रीन की और से रुद्रांश ने दो, शिवांश पंवार ने एक विकेट लिया। रवि कौशिक और अरशद ने अंपायरिंग और पलक शर्मा ने स्कोरिंग की। मुजफ्फर नगर क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव रोहित चौधरी ने बताया कि लीग मैचों में सर्वाधिक आठ अंक अर्जित करने वाली रेड इलेवन की टीम विजेता रही। जबकि पिंक और ग्रीन टीम 4-4 अंक, जबकि ब्लू टीम कोई अंक हासिल नहीं कर सकी। अब अंडर 14 की चुनी हुई टीम मेरठ जोन के लिए खेलने जाएगी।