{"_id":"61fc23632951fd208546f5f5","slug":"red-turban-keeping-an-eye-on-small-and-big-activities-muzaffarnagar-news-mrt5757019183","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रख रही लाल पगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रख रही लाल पगड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांव में लाल पगड़ी पहनकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के मददगार चौकीदारों पर अधिकारियों ने बड़ा दांव खेला है। चौकीदारों को गांव व क्षेत्र की हर गतिविधि की निगरानी करने के लिए कहा गया है। चुनाव में शांति बनाए रखने को चौकीदारों के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दिन-रात सतर्क रहने के आदेश हैं। थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के सभी चौकीदारों से प्रतिदिन संपर्क कर कुशलक्षेम की जानकारी ले रहे हैं, ताकि छोटी सूचना पर भी तुरंत कार्रवाई की जा सके।
चौकीदारों की मदद से 30 हजार पर कार्रवाई
चुनाव में अभी कई दिन बाकी है, और जनपद के थानों की पुलिस चुनाव से पहले अब तक 30 हजार से ज्यादा शरारती तत्वों को मुचलका पाबंद कर चुकी है। 150 वारंटी, वांछित, हिस्ट्रीशीटर, 36 से अधिक शराब माफिया चुनावी माहौल के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
इस पर विशेष नजर
कोई दबंग किसी पर अपने प्रत्याशी के पक्ष में दबाव तो नहीं बना रहा।
गांव-क्षेत्र में शराब बेची या प्रत्याशी समर्थक शराब तो नहीं बांट रहे।
जिला बदर अपराधी गांव में तो नहीं रह रहा।
चुनाव के दौरान कोई गुट शरारत-झगड़ा फसाद करने की योजना तो नहीं बना रहा।
जिले भर में तैनात है 572 चौकीदार
शहर कोतवाली-24
नई मंडी-21
सिविल लाइन-1
खतौली-61
रतनपुरी-27
पुरकाजी-45
मीरापुर-20
रामराज-17
भोपा-38
सिखेड़ा-22
जानसठ-43
मंसूरपुर-31
चरथावल-54
बुढ़ाना-44
ककरौली-25
भौराकलां-16
तितावी-38
छपार-28
फुगाना-17
शांति बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। शरारती तत्वों व क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गांव के चौकीदारों की मदद ली जा रही है। - अभिषेक यादव, एसएसपी।