{"_id":"6330a34656ed6816f67e2f95","slug":"recruitment-started-after-two-days-youths-ran-muzaffarnagar-news-mrt606865980","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद शुरू हुई भर्ती, युवाओं ने लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद शुरू हुई भर्ती, युवाओं ने लगाई दौड़
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ::::::: अग्निवीर भर्ती के बाद नल पर कीचड़ साफ करते अभ्यर्थी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
6500 युवाओं ने दी शारीरिक परीक्षा लोनी, चांदपुर और नजीबाबाद के
8000 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था तीनों तहसीलों के
रविवार सुबह भी जिले भर में होती रही रुक-रुककर बरसात
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। बारिश से बाधित अग्निवीर भर्ती रैली दो दिन बार फिर शुरू हो गई। लोनी, चांदपुर और नजीबाबाद के युवाओं ने दौड़ लगाकर दमखम दिखाया। तीनों तहसीलों के करीब आठ हजार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग साढ़े छह हजार अभ्यर्थी भर्ती की शारीरिक परीक्षा में शामिल होने पहुंचे।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम पर सेना और प्रशासन के अधिकारियों को मैदान पर बारिश से बने कीचड़ को हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गाजियाबादी की लोनी और बिजनौर जिले की चांदपुर एवं नजीबाबाद तहसील के युवा शनिवार रात 12 बजे से ही लाइन में लग गए थे। नुमाइश ग्राउंड में प्रवेश के बाद प्रमाणपत्र चेक किए गए। इसके बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रवेश दिया गया। रुक-रुककर हो रही बरसात के कारण अभ्यर्थियों को काफी देर तक टीन शेड में बैठाया गया। सुबह करीब छह बजे दौड़ कराई गई। बारिश रुकने से हल्की राहत मिली है। लेकिन ट्रैक गीला होने के कारण मुश्किलें रही।
बिजनौर, धामपुर और नगीना की बारी
स्टेडियम में चल रही भर्ती में सोमवार सुबह बिजनौर सदर, धामपुर और नगीना तहसील के युवा शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के पहुंचने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। वेदांता फार्म हाउस, महावीर चौक स्थित भाकियू कार्यालय और सरकुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर युवा ठहरे हुए हैं। तीनों जगह युवाओं के लिए खाने-पीने का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन
इनका रहा सहयोग
वेदांता फार्म हाउस पर केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, समाजसेवी एवं उद्यमी भीमसेन कंसल, राकेश बिंदल और सतीश गोयल का सहयोग रहा। रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रभात तोमर, सुधीर भारतीय समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने युवाओं को भोजन कराया। भाकियू कार्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं को भोजन खिलाया।
ट्रैक सुखाने के लिए डाला जाए रेत
चांदपुर के तरुण का कहना है कि ट्रैक गीला है। बारिश के कारण परेशानी हो रही है। इस पर और अधिक रेत डाला जाना चाहिए।
बारिश के कारण हुई परेशानी
चांदपुर के कुलदीप का कहना है कि बारिश के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। भर्ती में उत्साह के साथ शामिल हुए।
खाने और ठहरने का इंतजाम अच्छा
अभ्यर्थी तनवीर आलम का कहना है कि मुजफ्फरनगर में अभ्यर्थियों के ठहरने और खाने का अच्छा इंतजाम किया गया है। भर्ती में बारिश परेशानी है।