Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Recovery down by one percent; crushing season set back by seven days

Muzaffarnagar News: रिकवरी एक फीसदी कम, सात दिन पीछे चला गया पेराई सत्र

Thu, 05 Nov 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Recovery down by one percent; crushing season set back by seven days
गन्ने की छिलाई करते किसान : फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर। दिवाली से पहले किसानों को जोर का झटका लगा है। जिले में अब तक सिर्फ सहकारी क्षेत्र की मोरना और निजी चीनी मिल खाईखेड़ी ने ही 69 हजार क्विंटल गन्ने की खरीद की है। अन्य छह चीनी मिलों का सत्र सात दिन पीछे चला गया है। पिछले साल के मुकाबले औसत रिकवरी सिर्फ एक प्रतिशत कम है। पर्याप्त इंडेंट नहीं मिला तो गेहूं की बुआई पर संकट खड़ा होगा।
विज्ञापन

पिछले सत्र की बात करें तो औसत पेराई एक नवंबर को शुरू हो गई थी लेकिन इस बार अधिकतर चीनी मिलें धनतेरस पर छह नवंबर को शुरू होंगी। इसमें भी सवाल इंडेंट का है। कई गांवों में अभी तक तौल केंद्र नहीं लगे हैं।
विज्ञापन

पेराई सत्र सात दिन पीछे चले जाने और पर्याप्त इंडेंट नहीं मिलने से किसानों को नुकसान हुआ है। दिवाली पर भी गन्ने का भुगतान नहीं मिलने से मायूसी रहेगी। इसके अलावा गेहूं की अगेती बुआई की तैयारी में जुटे किसानों को झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिकवरी की बात करें तो वर्तमान में औसत रिकवरी आठ फीसदी है। मौसम ने साथ दिया होता तो यह नौ प्रतिशत पर पहुंच जाती। जिला गन्ना अधिकारी संजय सिसौदिया कहते हैं कि सभी मिलों को पर्याप्त इंडेंट जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मौसम की वजह से इस बार कुछ दिक्कत हुई लेकिन मिले तेजी से पेराई सत्र को आगे बढ़ाएंगी।
--------
इन तिथियों में पेराई करेगी मिल
चीनी मिल पेराई तिथि
भैसाना 05 नवंबर
खतौली 06 नवंबर
तितावी 06 नवंबर
मंसूरपुर 06 नवंबर
टिकौला 07 नवंबर
रोहाना कलां 09 नवंबर
--------
खाईखेड़ी मिल ने किया 1.88 करोड़ रुपये का भुगतान
पुरकाजी। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी ने पेराई सत्र 2026-27 के लिए किसानों को एक करोड़ 88 लाख रुपये का पहला गन्ना भुगतान किया है। यह भुगतान दिवाली पर्व को देखते हुए किया गया है। मिल ने एक से तीन नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का यह भुगतान किसानों के खातों में भेजा है। कार्यकारी यूनिट प्रमुख विकास ठाकुर ने बताया कि मिल किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसान अपने गन्ने की आपूर्ति कोल्हुओं और क्रशर में न करें। संवाद
--------
आज से पेराई करेगी भैसाना, 21 करोड़ रुपये बकाया
भैसाना चीनी मिल ने नए पेराई सत्र की तैयारी शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार से चीनी मिल गन्ने के पेराई सत्र की शुरूआत करेगी। मिल पर पिछले पेराई सत्र का भी 21 करोड़ रुपये बकाया चला आ रहा है। जबकि मिल के पास चीनी का कोटा बकाए के भुगतान के सापेक्ष कम है।

-------
इंडेंट मिलने से किसानों को फायदा
भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक कहते हैं कि मिलों को इंडेंट जारी करना चाहिए, ताकि गेहूं की बुआई का संकट खड़ा न हो। मिल चलने का किसानों को तभी फायदा है, जब किसानों को पर्चियां मिलेंगी।

गन्ने की छिलाई करते किसान : फाइल फोटो

गन्ने की छिलाई करते किसान : फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed