{"_id":"63c93fbe43c5b56b3a3e59bf","slug":"reconsideration-petition-approved-in-muzaffarnagar-riots-case-hearing-on-january-24-muzaffarnagar-news-c-14-1-85261-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, पहचान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ट्रेन से कटकर अधेड़ की मौत, पहचान नहीं
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के रोहाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। काफी प्रयासों के बावजूद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी। थाना प्रभारी जीआरपी संजय कुमार ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में जीवी एसके लिखा है। मृतक ने आसमानी शर्ट पहनी हुई है। पहचान कराने के बारे में आसपास के सभी थानों की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
लूट के मामले में फरार आरोपी पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि चार दिन पहले सूजडू निवासी एक किशोर का कीमती मोबाइल दो युवकों ने लूट लिया था। मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को मोबाइल बरामद कर गिरफ्तार कर चालान कर दिया था। दूसरे आरोपी गावं संधावली थाना मंसूरपुर निवासी आमिल उर्फ हसीन को वहलना कट से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक बाइक व चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मोबाइल लूट में जेल भेजे गए अपनी साथी के साथ उसने बाइक को कूकड़ा मंडी से चोरी किया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया।