{"_id":"619940d6063bdf5da05475d3","slug":"recommendation-of-10-lakh-fine-on-the-sarvottam-rolling-mill-muzaffarnagar-news-mrt5656659102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोत्तम रोलिंग मिल पर 10 लाख जुर्माने की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वोत्तम रोलिंग मिल पर 10 लाख जुर्माने की संस्तुति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्वोत्तम रोलिंग मिल पर 10 लाख जुर्माने की संस्तुति
मुजफ्फरनगर। वायु प्रदूषण कम करने के लिए प्रशासन की टीम ने जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। सर्वोत्तम रोलिंग मिल से अत्यधिक उत्सर्जन मिलने के कारण दस लाख रुपये जुर्माने की संस्तुति की गई है।
क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय तथा कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन एनसीआर एंड एडज्वाइनिंग एरियाज द्वारा वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। भ्रमण के दौरान उद्योग सर्वोत्तम रोलिंग मिल (फर्नेस डिवीजन) से अत्यधिक मात्रा में उत्सर्जन होता हुआ पाये जाने पर इकाई के विरुद्ध 10 लाख रुपये जुर्माना लगाये जाने तथा वायु अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय को भेजी गयी है। इसके अलावा सर शादीलाल डिस्टिलरी के विरुद्ध खुले में निर्माण सामग्री डाले जाने पर 50 हजार का जुर्माना लगाये जाने की संस्तुति उपजिलाधिकारी खतौली को भेजी गई।
किरण फार्म्स रुड़की रोड द्वारा कूड़ा जलाने से हो रहे वायु प्रदूषण पर पांच हजार जुर्माना लगाने की संस्तुति नगर मजिस्ट्रेट को भेजी है। शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाये जाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उद्योगों के टैंकर्स एवं स्थानीय निकायों के टैंकर्स से जनपद में वाटर स्प्रिंकलिंग करायी गयी तथा एंटी स्मोग गन का प्रयोग शहर विभिन्न स्थलों पर पर कराया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उद्योगों को परिसर के अंदर एवं बाहर धूल उत्सर्जन के नियंत्रण हेतु पानी छिड़काव कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।