फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Recommendation of 10 lakh fine on Shubham Pyro Fuels

शुभम पायरो फ्यूल्स पर 10 लाख के जुर्माने की संस्तुति

Mon, 22 Nov 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Recommendation of 10 lakh fine on Shubham Pyro Fuels
मुजफ्फरनगर। जिले में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू ग्रेडेड रेस्पोंस एक्शन प्लान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रदूषण विभाग की टीम ने कई जगह छापा मारा। शुभम पायरो फ्यूल्स पर दस लाख का जुर्माना लगाए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन एनसीआर एंड एडज्वाइनिंग एरियाज के निर्देश पर प्रदूषण विभाग की टीम जांच कर रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि शुभम पायरो फ्यूल्स, बाननगर से अत्यधिक वायु उत्सर्जन पाए जाने के कारण दस लाख जुर्माने की संस्तुति बोर्ड मुख्यालय भेजी गई है। इसके अलावा प्रतिबंधित ईंधन का प्रयोग पाये जाने पर मखियाली के कोल्हू संचालक दिलशाद पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने की संस्तुति उपजिलाधिकारी सदर से की गई है। खुले में निर्माण सामग्री डालने पर खांजापुर निवासी विक्की और चौधरी शौकीन सीमेन्ट स्टोर सांझक के विरूद्ध 50 हजार रुपये जुर्माना लगाए जाने की संस्तुति की गई। कूड़ा जलाए जाने पर खांजापुर के नीलम गार्डन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की संस्तुति नगर मजिस्ट्रेट को भेजी गई है।
विज्ञापन

इस तरह किया गया छिड़काव
शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाए जाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जनपद में विभिन्न मार्गो पर उद्योगों एवं स्थानीय निकायों के टैंकर्स के माध्यम से वाटर स्प्रिंकलिंग कराई गई। स्मॉग गन का प्रयोग किया गया, जिससे धूल उत्सर्जन में कमी लायी जा सके
विज्ञापन
विज्ञापन

256 पर रहा एक्यूआई, स्मॉग छाया
जिले का एक्यूआई रविवार को 256 पर रहा। सुबह स्मॉग छाया रहा। लोगों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा। सुबह 10 बजे तक बादल भी छाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed