फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Recommendation for cancellation of contract for purchase of vehicles

वाहन खरीद ठेका निरस्त करने की संस्तुति

Sat, 21 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for cancellation of contract for purchase of vehicles
वाहनों की खरीद का ठेका निरस्त करने की संस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में वाहन खरीद प्रकरण में अब नया मोड़ आया है। ठेका लेने वाली कंपनी द्वारा समय से वाहन सप्लाई नहीं किए जाने पर एफआईआर दर्ज होने के बाद अब पालिका प्रशासन की ओर से कंपनी के साथ अनुबंध को निरस्त करने की संस्तुति कर दी गई है।

पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत प्राप्त ग्रांट से 35 गारबेज टिपर वाहन की खरीद का करार मेसर्स गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज के साथ किया गया था। कंपनी के मालिक ठेकेदार अमरीश उर्फ लवी त्यागी ने अनुबंध के बाद पालिका को 35 में से 11 गारबेज टिपर वाहन की आपूर्ति की थी। इसके बाद विपक्षी सभासदों की शिकायत पर वाहन खरीद को लेकर जांच का दौर शुरू हो गया और यह मामला लगातार उलझता चला गया। इस मामले में वित्तीय अनियमितता पर लगातार चेयरपर्सन को घेरने का प्रयास विपक्ष ने किया और जांच समिति ने कंपनी को वाहन आपूर्ति के मुकाबले 82 लाख रुपये अग्रिम भुगतान पाए जाने पर कार्यवाही की संस्तुति की। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार द्वारा कंपनी के खिलाफ शहर कोतवाली में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब इस मामले में नया मोड़ आया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार ने अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह को एक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें कंपनी पर गारबेज वाहन आपूर्ति के लिए किए गए अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कंपनी के साथ किए गए अनुबंध को निरस्त करने का आग्रह किया गया। उन्होंने धारा 23 के अंतर्गत कंपनी के साथ पालिका प्रशासन के अनुबंध को निरस्त करने की संस्तुति की। इस पर ईओ हेमराज सिंह ने उनकी रिपोर्ट को सही ठहराते हुए कंपनी से अनुबंध निरस्त करने की संस्तुति कर दी है। ईओ का कहना है कि इस मामले में अंतिम आदेश के लिए रिपोर्ट चेयरपर्सन को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed