फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Received compensation for the house that fell in the rain

बारिश में गिरे मकान का मुआवजा मिला

Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Received compensation for the house that fell in the rain
मुजफ्फरनगर। बारिश के कारण पिछले दिनों अलग-अलग स्थानों पर गिरे मकानों को दैवीय आपदा मानते हुए जांच के बाद पांच परिवारों को जिला प्रशासन की ओर से धनराशि जारी की गई है। तीन परिवारों को मकान को बनाने के लिए 3200-3200 रुपये जारी किए गए हैं। दो परिवारों को 5200-5200 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

जनपद में तीन से आठ सितंबर के बीच तहसील सदर क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर बारिश के कारण पांच परिवारों के मकान गिर गए थे। इन घटनाओं को दैवीय आपदा मानते हुए एसडीएम सदर दीपक कुमार ने जांच कर पीड़ितों को आर्थिक मदद देने के निर्देश तहसीलदार को दिए थे। नौ और 10 सितंबर को इन घटनाओं को लेकर तहसील से राजस्व टीम ने गांवों में पहुंचकर जांच की और नियमानुसार आर्थिक मदद के लिए संस्तुति कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी। तहसीलदार सदर अभिषेक ने बताया कि इन पांचों परिवारों के लिए नियमानुसार आर्थिक सहायता मंजूर होने के बाद धनराशि उनके बैंक खातों में जारी कर दी गयी है। इनमें हमीदा पत्नी टिड्डा निवासी गांव पुरकाजी, अनिल पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्राम बडकली और संतोष पत्नी गोपी निवासी गांव मलीरा को 3200-3200 रुपये जारी किए गए हैं। महिपाल पुत्र भोपाल निवासी गांव दूधली और हरपाल सिंह पुत्र हरचंद निवासी गांव झबरपुर को 5200-5200 रुपये आर्थिक सहायता के रूप में जारी किए गए हैं। हालांकि यह सवाल बना हुआ है कि क्या इन पैसों में गिरा हुआ मकान बन सकता है। एसडीएम दीपक कुमार का कहना है कि दीवार आदि गिरने पर आंशिक क्षति में इतना ही पैसा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed