फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Received a letter to the tailor, wrote - becomes a big patriot

दर्जी का मिला पत्र, लिखा - बड़ा देशभक्त बनता हैं

Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Received a letter to the tailor, wrote - becomes a big patriot
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्जी की दुकान में धमकी भरा पत्र पड़ा मिला। पत्र में लिखा गया है कि बड़ा देशभक्त बनता है। नूपुर शर्मा का भी जिक्र किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, दर्जी और आसपास के अन्य दुकानदारों में दहशत बनी हुई है।
विज्ञापन

कृष्णापुरी निवासी नरेंद्र सैनी की शामली रोड पर गोशाला मार्केट में अक्षय के नाम से दर्जी की दुकान है। बुधवार सुबह लगभग दस बजे उन्होंने दुकान का शटर खोला तो एक लिफाफा पड़ा मिला। खोलकर देखने पर लिफाफे में चार लाइन लिखा एक पत्र मिला। पत्र में लिखा था कि बड़ा देशभक्त बनता है। नूपुर बहाना होगा, कन्हैया की तरह निशाना होगा, बचेगा नहीं भाग सकता है भाग। यह चार लाइन पढ़कर नरेंद्र सैनी घबरा गए। आसपास के दुकानदार एकत्र हो गए। शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने किसी से रंजिश से इनकार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह किसी की शरारत प्रतीत हो रही है। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपी का पता लगाना शुरू कर दिया है। - कुलदीप कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed