{"_id":"637a6645ba4e8e63546a237a","slug":"raw-liquor-making-furnace-caught-in-pawti-three-arrested-muzaffarnagar-news-mrt614416327","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावटी में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावटी में कच्ची शराब बनाने की भट्ठी पकड़ी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपियों के कब्जे से कच्ची और अपमिश्रित शराब बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। पुलिस ने पावटी गांव में छापा मारकर अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़ किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में तैयार की गई कच्ची और अपमिश्रित शराब के अलावा उपकरण बरामद हुए है।
थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि कुटेसरा चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ पावटी गांव में दबिश दी। मौके पर गांव के तेजपाल और उसका पुत्र सचिन अपने साथी गांव दुगचड़ी थाना देवबंद निवासी संजय के साथ कच्ची शराब तैयार कर रहे थे। पुलिस को देखकर सभी ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने घेरकर सभी को दबोच लिया। तीनों के कब्जे से प्लास्टिक की कैन में 25 लीटर कच्ची शराब, प्लास्टिक कैन में 25 लीटर अपमिश्रित शराब बरामद हुई। साथ ही 450 लीटर लहन पुलिस ने मौके पर नष्ट कर दिया। शराब बनाने के उपकरणों में एक सिलिंडर, भट्टी मय रेगुलेटर व पाइप, लोहे का ड्रम, एल्यूमिनियम का पतीला, लोहे की प्लेट, दो बडे़ प्लास्टिक के ड्रम, तीन प्लास्टिक के कनस्तर और डिब्बे तथा एक मग भी बरामद हुए। तीनों का चालान कर दिया गया। एसओ ने बताया कि आरोपी तेजपाल के विरुद्घ थाने में गुंडा एक्ट समेत छह मुकदमे दर्ज है।
उठ रहा सवाल
मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र में शराब बनाने की भट्ठी चलाई जा रही थी। पुलिस ने जानकारी मिलने पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मगर, सवाल उठ है कि अवैध शराब बरामदगी के लिए मुख्य रुप से अभियान चलाने वाली आबकारी विभाग की टीम को क्या इस बारे में जानकारी नहीं थी। अंदेशा जताया जा रहा है कि कहीं इस शराब को चुनाव के लिए तो प्रयोग में नहीं लाया जाना था।