फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ravidas Jayanti procession with bandbars

रविदास जयंती पर बैंडबाजों व झांकियों के साथ निकाली शोभायात्राएं

Sat, 27 Feb 2021 10:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Ravidas Jayanti procession with bandbars
आरके पब्लिक स्कूल में रविदास जयंती पर संत शिरोमणि गुरू रविदास के चित्र पर मार्ल्यापण करते शिक्ष? - फोटो : DEVBAND
रविदास जयंती पर बैंडबाजों के साथ निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

देवबंद। चंदेना कोली गांव में शनिवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में बैंडबाजों व झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
मंदिर कमेटी के तत्वावधान में रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा में गुरु रविदास, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध आदि की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। नन्हेड़ा आसा, सैनपुर उर्प शहजादपुर, तलहेड़ी और अंबोली आदि गांवों में भी शोभायात्राएं निकाली गई। वहीं, आरके पब्लिक स्कूल में रविदास जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। संस्था के चेयरमैन राजेश चौहान और डॉ. कुलदीप राणा ने रविदास के चित्र पर माल्यार्पण किया। शिक्षिका पूजा पुंडीर और शिक्षक दयाराम ने गुरु रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य एके सिंह ने बच्चों को बताया कि यदि दृढ़ संकल्प लें तो कोई भी बाधा हमें लक्ष्य प्राप्त करने से नहीं को सकती। हमें सच्चाई के पथ पर चलते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed