{"_id":"6044f56c8ebc3edb5372f98f","slug":"ravi-of-ranakhandi-won-gold-in-javelin-throw-devband-news-mrt5288088151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणखंडी के रवि ने भाला फेंक में जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणखंडी के रवि ने भाला फेंक में जीता गोल्ड
विज्ञापन
गोल्ड मेडल को चूमते रणखंडी के खिलाड़ी रवि ठाकुर
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणखंडी के रवि ने भाला फेंक में जीता गोल्ड
देवबंद। रणखंडी निवासी रवि ठाकुर ने गाजियाबाद में हुई पांचवीं यूपी एथलेटिक चैंपियनशिप में भाला फेंक प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का का नाम रोशन किया है।
उत्तर प्रदेश पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित चैंपियनशिप में रणखंडी के खिलाड़ी रवि ठाकुर ने प्रतियोगिता में 56.10 मीटर की दूरी पर भाला फेंक कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि नेशनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब वह 24 मार्च को चेन्नई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगेे। रवि के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में अलग-अलग स्थानों पर हुई प्रतियोगिताओं में वह कई गोल्ड मेडल जीत चुका है। अब वह 2021 में टोक्यो, जापान में होने वाले ओलंपिक गेम की तैयारी के लिए दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में प्रेक्टिस कर रहा है। रवि ठाकुर की इस उपलब्धि पर पिता श्याम सिंह, माता सुनीता समेत ग्रामीणों पूर्व ब्लाक प्रमुख ठा. अनिल सिंह, बिट्टू, ठा. योगेंद्र राणा, प्रवीण आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।