फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rats eating stock food

स्टॉक की खाद्य सामग्री खा गए चूहे

Fri, 11 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rats eating stock food
स्टॉक की खाद्य सामग्री खा गए चूहे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। करीब डेढ़ माह के कोरोना कर्फ्यू ने होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को भी तोड़कर रख दिया है।
हर होटल ओर रेस्टोरेंट संचालक अपने यहां करीब एक सप्ताह का अतिरिक्त स्टॉक रखता है, जिसमें आटा, चावल, दालें और मसालों के साथ ही आलू-प्याज जैसी सब्जियां भी शामिल होती हैं। करीब डेढ़ माह पूर्व अचानक कोरोना कर्फ्यू लागू होने से होटल-रेस्टोरेंट संचालक अपने स्टॉक को क्लीयर नहीं कर पाए, जिससे इस अवधि में उनका पूरा स्टॉक चूहों ने कुतरकर नष्ट कर दिया। वहीं, कोरोना कर्फ्यू की अवधि की जानकारी न मिलने के कारण स्टाफ व लेबर को भी रोकना पड़ा, जिनका इस पूरे समय तनख्वाह के साथ ही खाने व ठहरने का खर्च भी इन संचालकों को ही भुगतना पड़ा है। अब होटल-रेस्टोरेंट खुलने की अनुमति तो मिली, लेकिन बैठाकर खाना न खिला पाने और विभिन्न कार्यक्रमों में महज 25 लोगों की मौजूदगी के नियम से इन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। ऐसे में होटल-रेस्टोरेंट संचालक अब शासन से कार्यक्रमों में कम से कम सौ लोगों की मौजूदगी व बिजली बिल माफ किए जाने की मांग कर रहे हैं।
अलंकार मार्केट स्थित महादेव दाना-पानी रेस्टोरेंट के संचालक मुकेश शर्मा का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान स्टॉक या तो चूहे कुतर चुके हैं या फिर वह खराब हो चुका है। अब शासन से यही गुजारिश है कि जल्द से जल्द पाबंदियों को हटाया जाए, जिससे कारोबार भी पटरी पर आ सके।
विज्ञापन

कंपनी बाग स्थित मधुबन रेस्टोरेंट संचालक गौरव का कहना है कि लेबर खर्च के साथ ही स्टॉक खराब होने से उन्हें मोटा नुकसान हुआ। कोर्ट रोड स्थित मां शाकंभरी रेस्टोरेंट के संचालक प्रदीप त्यागी का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान रेस्टोरेंट बंद रहा। काफी नुकसान हुआ है। उधर, कोर्ट रोड के ही जय शिव शुद्ध भोजनालय संचालक राकेश कुमार का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान लेबर को रोककर उनके खर्च वहन करना सबसे भारी रहा। इसके साथ ही बिजली बिल में भी किसी तरह की रियायत नहीं मिली, जो कारोबार पर अतिरिक्त मार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के रुड़की रोड स्थित मारवाड़ी भोज के संचालक अश्वनी वर्मा का कहना है कि उन्हें कोरोना कर्फ्यू के दौरान स्टॉक खराब होने व लेबर रोककर रखने से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed